सीएम अखिलेश के ‘एकलव्य’ ने सपा के झगड़े से परेशान होकर किया ये…..

समाजवादी पार्टी में चल रहे झगड़े से आहत एक समर्थन ने जहर खाकर इसे शांत कराने की कोशिश की है। यह अखिलेश यादव का ‘दीवाना’ है और इसकी उम्र महज 10 साल है। बच्चा यूपी सीएम अखिलेश यादव पर प्रस्तावित बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने वाला था। लेकिन इस झगड़े के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इतना ही नहीं, उसने उसने अपना अंगूठा काट कर जान देने की कोशिश की।

ब्रेकिंग न्यूज़: मोदी सरकार का एक ऐसा फैसला जिससे हिल गया पूरा हिन्दुस्तान

फिलहाल वह अस्पताल में भर्तीहै। उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़: दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा अब पाकिस्तान का नाम….

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम साउथ-ईस्ट दिल्ली के जामिया नगर में हुई। 10 साल का मुनीर अजहर खान अबुल फजल एनक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता है। वह अखिलेश यादव का बहुत बड़ा फैन भी है। वह अखिलेश यादव पर प्रस्तावित बायोपिक ‘दीवाना अखिलेश का’ में लीड कैरेक्टर करने वाला था। 

परिजनों के मुताबिक, मुनीर शाम को घर में शांत बैठा था। कुछ देर बाद उसकी बहन ने उसे कमरे में गिरा पड़ा था। उसके पास खून बिखरा हुआ था। बहन ने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिवार के लोग दौड़े। उन्होंने देखा कि मुनीर का अंगूठा कटा हुआ था, जिससे खून निकल रहा था। पास में ही चूहे मारने की दवा पड़ी हुई थी। परिवार के लोग मुनीर को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए। उसे वहां भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच जारी विवाद की खबरें सुनकर वह परेशान रहता था। इसी तनाव की वजह से उसने जान देने की कोशिश की।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com