गोरखपुर: बेला गांव के 43 वर्षीय गोपाल उर्फ गुड्डू सिंह की शिक्षामित्र पत्नी ममता सिंह बुधवार को स्कूल गई थीं। पत्नी ने फोन कर पति को बताया कि उनकी तबीयत खराब है। गुड्डू सिंह बाइक से स्कूल पहुंचे और पत्नी को घर ले आए। उसके बाद वह बाजार चले गए। दोपहर बाद 3 बजे बाजार से लौटे। वह सीधे अपने कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली।
ये भी पढ़े: #डोकलाम विवाद: भारत और चीन के बीच युद्ध का काउंटडाउन अब शुरू, जेटली का अहम बयान…
पूरा परिवार शिक्षामित्र के वेतन पर आश्रित था। शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने से पति अवसाद में था। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन घबरा गए और दौड़कर पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर गोपाल सिंह खून में सने थे। ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि उसी अवसाद में गोपाल ने खुदकुशी कर ली है।
ये भी पढ़े: अभी अभी: अकालतख्त एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला बम, यात्रियों में मचा हड़कंप….
खून में सने गोपाल का शव लेकर ग्रामीण लौटे तो बेटा रोहन और बेटी सोनी उससे लिपटकर बिलख पड़ीं। पत्नी ममता बेहोश हो गई। गोपाल के पिता लालमन सिंह को काठ मार गया। परिवारीजनों को बिलखते देखकर गांव के लोग भी रो पड़े।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features