सुचित्रा की शिकायत पर चार ट्विटर यूजर्स पर दर्ज कराई FIR...

सुचित्रा की शिकायत पर चार ट्विटर यूजर्स पर दर्ज कराई FIR…

लाउडस्पीकर पर तेज अजान के खिलाफ एतराज जताने के बाद अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति को ट्विटर पर भद्दी गालियों के अलावा दुष्कर्म की धमकी भी दी गई है। गायिका ने इसके खिलाफ ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ट्विटर यूजर्स के खिलाफसुचित्रा की शिकायत पर चार ट्विटर यूजर्स पर दर्ज कराई FIR...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अगर मंत्रियों ने कोई कानून तोड़ा है तो थाने जाकर करो शिकायत

एफआइआर दर्ज की है।

कुछ महीने पहले सोनू निगम को भी अपने ‘अजान ट्वीट’ को लेकर इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था। गत 23 जुलाई को सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लाउडस्पीकर की तेज अजान के खिलाफ ट्वीट किया था उन्होंने लिखा था, ‘सुबह पौने पांच बजे घर आते ही अजान की कानफोड़ू आवाज से सामना हुआ। जबरदस्ती धार्मिकता थोपने से ज्यादा बेवकूफी भरा और असभ्य काम कोई दूसरा नहीं हो सकता।’ इसके बाद ही ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

कुछ यूजर्स ने उनसे दुष्कर्म करने तक की धमकी भी दी। जवाब में सुचित्रा ने ट्वीट किया, ‘इन पाखंडियों को देखो! मेरे भारत के लिए यह दुखद है- महिलाओं के प्रति इस तरह का व्यवहार से कोई आश्चर्य नहीं है कि हम दुनिया में दुष्कर्म की राजधानी बन गए हैं।’ अपने इस ट्वीट को सुचित्रा ने मुंबई पुलिस आयुक्त को भी टैग किया। उन्होंने ट्वीट करके टिवट्र इंडिया और मुंबई पुलिस से भद्दे कमेंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। शिकायत दर्ज कराने के लिए सुचित्रा खुद थाने आईं थीं।

इस पर पुलिस ने चार अज्ञात ट्विटर यूजर्स के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ आइपीसी की धारा 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

सुचित्रा के खिलाफ अश्लील कमेंट्स पर फिल्म बिरादरी ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन निर्देशक और उनके पूर्व पति शेखर कपूर बचाव में आए। उन्होंने कहा है कि छींटाकशी भरे तर्क स्वीकार हैं, लेकिन यदि ट्विटर भारत में बचे

रहना चाहता है तो उसे बेलगाम घिनौनी गालियां रोकनी होंगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com