सैन्यकर्मी को 5 किलो सोना खरीदने के लिए आया फोन

लखनऊ , 17 नवम्बर। कैण्ट के नीलमथा इलाके में रहने वाले एक सैन्यकर्मी को जालसाज ने फोन कर 5 किलो सोना खरीदने के लिए फोन किया। फोनकर्ता ने सैन्यकर्मी को राजस्थान के भरतपुर बुलाया। सैन्यकर्मी को फोनकर्ता की बात सुन यकीन हो गया कि वह कोई जालसाज है।सैन्यकर्मी को 5 किलो सोना खरीदने के लिए आया फोन
 
इसके बाद सैन्यकर्मी ने लखनऊ पुलिस व राजस्थान पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिलहाल पुलिस फोनकर्ता के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा सकी। कैण्ट के नीलमथा इलाके में सैन्यकर्मी विमल यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आयी। फोनकर्ता ने अपना नाम राजू शर्मा बताया और उनसे 5 किलो सोना सस्ते दाम में खरीदने की बात कही। फोनकर्ता ने सैन्यकर्मी को सोना खरीदने के लिए राजस्थान के भरतपुर में बुलाया। यहां तक कि आरोपी ने सैन्यकर्मी को बताया कि वह चाहे तो पहले सोना टेस्ट करा लें और फिर जो भी कम से कम कीमत हो सके वह दे दें। इसके बाद फोनकर्ता ने फोन काट दिया। सोना खरीदने की बात सुन सैन्यकर्मी विमल यादव को एक पल में इस बात का यकीन हो गया कि फोनकर्ता कोई जालसाज है और सोने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है।
उन्होंने सबसे पहले इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। राजधानी पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने राजस्थान पुलिस से भी सम्पर्क किया और राजस्थान पुलिस को भी इस बारे में बताया। सिर्फ इतना ही नहीं विमल यादव ने इंटरनेट की मदद से इस बात का पता भी लगाया कि फोनकर्ता ने एयरटेल के नम्बर से कॉल की थी और मौजूदा समय में उसकी लोकेशन ऐशबाग इलाके में है। सैन्यकर्मी विमल यादव ने बताया कि उनको तो इस बात का पता चला कि फोनकर्ता जालसाज है पर इस बात का डर है कि कहीं वह सोना खरीदने के नाम पर किसी आम आदमी को अपना शिकार न बना ले। विमल का कहना है कि इस तरह के आरोपियों का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसे लोग लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई ठग लेते हैं।

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com