राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

सोमवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

हथेली में इस त्रिभुज को जानकर हो जाएंगे हैरान, जिंदगी हो सकती है बड़ी उलट-पलट

मेष-आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृषभ- पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सम्भव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

मिथुन- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, दूसरों की देखादेखी न करें।

कर्क- कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

सिंह- कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या- मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

तुला- विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

वृश्चिक- नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।

धनु- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैए के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

मकर- व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति संभव है।

कुम्भ- अपने सहकर्मियों से सावधान रहें। यात्रा के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण निर्णय लेने में संकोच करेंगे। अपनों से संबध में निकटता बढ़ेगी।

मीन- किसी भी कार्य को करने के पूर्व उस कार्य के विषय में पूर्णजानकारी लें। न्यायालय से संबंधित कार्य के चलते परेशान रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ संभव है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com