स्मृति इरानी के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार रात केन्द्रीय मंत्री और सांसद स्मृति इरानी के करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह घर के बाहर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।


इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायल सुरेंद्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अमेठी ने नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी थे। अमेठी के पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरेंद्र सिंह को देर रात करीब 3 बजे गोली मारी गई है।

मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। जांच जारी है उनके अनुसार पुरानी या राजनीतिक रंजिश के चलते सुरेंद्र की हत्या होने की आशंका है। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने स्मृति ईरानी के समर्थन में जोरशोर से प्रचार किया था। बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव 2019 अमेठी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके वहां गांधी परिवार का किला ढहाया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़े अंतर से चुनाव हराया है। अभी तक की गयी छानबीन में यह बात पता चली है कि वारदात को बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com