स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- देश का विकास सरकारें नहीं करती, बल्कि...

स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- देश का विकास सरकारें नहीं करती, बल्कि…

71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी देश का विकास सरकारें नहीं बल्कि, वहां के लोग करते हैं।स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- देश का विकास सरकारें नहीं करती, बल्कि...अभी-अभी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को किया संबोधित, पढि़ए क्या-क्या कहा

15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने सरकारी आवास राजाजी मार्ग पर राष्ट्रीय ध्वज  फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका देश के लोगों की होती है। 

केजरीवाल ने कहा कि जब तक हम अपने लोगों को शिक्षित नहीं करेंगे हमारे देश का विकास संभव नहीं है। सीएम ने कहा कि मेरा मानना है कि दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा बुद्धिजीवी भारत में हैं जिनके सहयोग से देश को नई उंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि पिछले सत्तर वर्षों में देश ने काफी विकास किया है लेकिन अगर शिक्षा की दिशा में बेहतर काम किया जाए तो देश को विकास के रास्ते पर और भी आगे ले जाया जा सकता है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com