हथेली में इस त्रिभुज को जानकर हो जाएंगे हैरान, जिंदगी हो सकती है बड़ी उलट-पलट

नई दिल्ली : हस्‍तरेखा के साथ हथेली में विभिन्‍न आकृतियां भी व्यक्ति के भाग्य में अहम भूमिका निभाती हैं। इनमें से एक खास आकृति है त्रिभुज। हाथ में बना त्रिभुज व्यक्ति की सफलता की कहानी बताता है।

हाध में इस त्रिभुज को जानकर हो जाएंगे हैरान, जिंदगी हो सकती है बड़ी उलट-पलट

आस्था: मनोकामना पूर्ति के लिए यहां सिर पर फोड़ते हैं नारियल

व्यक्ति परोपकारी होगा या घमंडी यह सब त्रिभुज से पता चल जाता है। जानिए कौन से स्थान का त्रिभुज व्यक्ति को घमंडी बना देता है।

1. स्पष्ट, निर्दोष और गहरी रेखाओं से बना त्रिभुज शुभ होता है।
2. जितना बड़ा त्रिभुज होगा उतना ही लाभदायक होगा।
3. हथेली के बीच का त्रिभुज बताता है कि व्यक्ति ईश्वर में विश्वास रखने वाला तथा उन्नतिशील एवं समाज में सम्मानित है।
4. बड़ा त्रिभुज विशाल हृदयता को बताता है। छोटा त्रिभुज व्यक्ति की संकीर्णता का परिचायक है। किसी की हथेली में बड़े त्रिभुज के अंदर एक और त्रिभुज हो तो वह उच्च पद प्राप्त करता है।
 5. शुक्र पर्वत पर त्रिभुज हो तो जातक सरल, मधुर स्वभाव वाला और ऊंचे स्तर का व्यक्ति होता है।
6. मंगल पर्वत पर त्रिभुज व्यक्ति को रणकुशल और युद्ध में वीरता दिखाने वाला बनाता है। ऐसा व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार पाता है।
7. गुरु पर्वत पर त्रिभुज हो तो जातक कूटनीतिज्ञ होता है। वह स्वार्थी होता है। अगर त्रिभुज में दोष है तो वह घमंडी भी होता है।
8. यदि यह त्रिभुज टूटा, लहरदार या दूषित हो जाए तो चारित्रिक दोष आ जाता है।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com