बड़ी खबर: बाढ़ प्रभावित बनासकांठा में राहुल गांधी पर हुआ जानलेवा हमला, SPG जवान धायल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर शुक्रवार को तब पथराव किया गया जब वह बाढ़ प्रभावित इस नगर के दौरे पर थे लेकिन इसमें उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। बड़ी खबर: बाढ़ प्रभावित बनासकांठा में राहुल गांधी पर हुआ जानलेवा हमला, SPG जवान धायल

बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बडगुजर ने कहा कि जब राहुल लाल चौक से धानेरा स्थित हेलीपैड जा रहे थे तब एक व्यक्ति ने उनकी कार पर पथराव किया, जिसमें उनकी कार का पीछे का शीशा टूट गया। उन्होंने कहा कि गांधी को इसमें कोई चोट नहीं पहुंची।

ये भी पढ़े: लिंचिंग के विरोध में इमरान प्रतापगढ़ी का अभियान,देश को खून देगा मुसलमान…

बडगुजर ने कहा, हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसने राहुल गांधी के वाहन पर पत्थर फेंके थे। इससे पहले एक कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने राहुल को बोलने नहीं दिया। बनासकांठा जिला स्थित नगर के लाल चौक में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाये जिसके बाद वह एक संक्षिप्त भाषण देने के बाद चिढ़कर मंच छोड़कर चले गए। मौके पर एकत्रित हुए कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक पार्टी के अन्य विधायकों के साथ बेंगलुरू में हैं। इन विधायकों को आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा कथित रूप से तोड़े जाने से बचाने के लिए कांग्रेस दक्षिण भारत के इस शहर में ले गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा के गुंडों  द्वारा इस हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि काफिले में शामिल कई कारों को क्षति पहुंची है, उनकी कार के शीशे टूट गए हैं और एक एसपीजी के व्यक्ति को मामूली चोट लगी है। उन्होंने कहा, यह सब इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस उपाध्यक्ष एक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गए।

राहुल बनासकांठा तथा पाटण जिलों का दौरा करने वाले हैं, जो पिछले 70 सालों के दौरान राज्य में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए क्षेत्र हैं। उत्तर गुजरात वैसे सूखा प्रभावित क्षेत्र रहा है। राज्य में बाढ़ से 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4.5 लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़े: तो इसलिए चाहकर भी नहीं कर सके, अक्षय कुमार ताज महल का दीदार

अकेले बनासकांठा में 61 लोगों की मौत हो गई, जबकि राजस्थान में भारी बारिश व बाढ़ के कारण सात लोगों की जान गई है। कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कायोर्ं के समन्वय के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। राहुल गांधी के साथ अहमद पटेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी तथा गुजरात के पाटीर् प्रभारी अशोक गहलोत ने उत्तर गुजरात का दौरा किया है। राहुल के साथ सोलंकी, गहलोत तथा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजुर्न मोढवाडिया हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com