02 जून 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतलाष्टमी।

विशेष: पंचक, मंगल कर्क राशि में, बुध वक्री एवं अस्त वृष राशि में।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: अज्ञात भय मानसिक तनाव देगा, जबकि धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। विरोधी परास्त होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आशातीत सफलता देगा।

कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम कतई न उठाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रियजन से भेंट होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

धनु: आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं। संतान से वैचारिक मतभेद को तूल न दें। वाणी पर संयम रखें। क्रोध स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। संयम बरतें।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रह सकते हैं।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com