05 अक्टूबर 2017 राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

मेष (Aries): सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कफ जनित समस्याएं हो सकती हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा रहेगी। अधिक लाभ के चक्कर में हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।

वृषभ (Taurus): दिन शुभ फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन-वृद्धि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता भरा होगा। कार्यालय में सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं।

कर्क (Cancer): आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन भी चिंता रह सकता है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आज भाग्य में परिवर्तन का अच्छा योग है।

सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

कन्या (Virgo): सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति और सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण की खरीदारी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा और प्रेम बढ़ेगा।

तुला (Libra): घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ मेलजोल से काम कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):दिन मध्यम फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

धनु (Sagittarius): शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रसन्नता का अभाव रह सकता है। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण अशांत रह सकता है। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि का योग है।

मकर (Capricorn): आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): आज किसी से विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

मीन (Pisces): दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। कार्य में सफलता मिलेगी। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com