07 अक्टूबर 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01 बजकर के 30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

राशिफल

मेष: किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज का प्रयास सार्थक होगा।

वृष: जीविका के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक प्रयास करना पड़ेगा। रिश्तो में निकटता आएगी।

मिथुन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। रूपए-पैसे के लेन-देन मे सावधानी रखें। धन हानि की आशंका है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: जीविका के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

सिंह: व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों मे सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों मे प्रगति होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों मे प्रगति होगी।

मकर: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ व्यावसायिक तनाव भी रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। रिश्तो में निकटता आएगी।

मीन: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com