1 अक्टूबर 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन...

1 अक्टूबर 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन…

मेष (Aries): आज आप परिवार के साथ बैठकर कोई अहम चर्चा करेंगे और घर की काया-पलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको अपने सभी कार्य में एक संतोष का अनुभव होगा। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। करीबी लोगों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। 1 अक्टूबर 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन...वृषभ (Taurus): आज आपको विदेश से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छे अवसर पैदा हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन (Gemini): अशुभ घटनाओं की आज स्थिति बनने से गणेशजी की सलाह है कि हर कदम सावधानीपूर्वक उठाएं। क्रोध करने से खुद ही को नुकसान होने की संभावना है। आज दिमाग को शांत रखने से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से तंगी का अनुभव करेंगे। 

 कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की पूरी संभावना बन रही है। भागीदारों से भी लाभ हासिल होगा। शाम में आस-पास की यात्रा के लिए प्लान बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo): आज आपके मन में शंका और उदासी के बादल छाए रहेंगे। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारियों से भी संभलकर रहिएगा। किसी श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी।

कन्या (Virgo): आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार से जुड़े अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। शेयर बाजार में संभलकर निवेश करिएगा। आज मन में कुछ उदासी का अनुभव कर सकते हैं। आज किसी तरह की चर्चा में न उतरने की कोशिश करने से बेकार के विवादों से बच जाएंगे।

तुला (Libra): आज आप दिन भर अस्वस्थ अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। यात्रा की योजना संभव हो तो टाल दीजिएगा। परिवार में किसी बात को लेकर कलह का माहौल बना रहेगा। 

वृश्चिक (Scorpio): किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ परिवार को लेकर आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्य-वृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। शाम में मित्रों के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन किसी दुविधा में फंसा रहेगा। वहीं परिवार में भी वातावरण अनुकूल नहीं रहने से मन उदास रह सकता है। मगर पहले से निर्धारित कार्यों को पूरा करने की खुशी मन में बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

मकर (Capricorn): आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। घर का वातावरण मंगलमय बना रहेगा। मित्रों और करीबी लोगों से उपहार प्राप्त होंगे। व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट रहेंगे। आपके सभी कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से भी शांति बनी रहेगी। वहीं शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी।

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवार के साथ कलह होने की भी संभावना है। पैसे के लेन-देन या कोई पूंजी-निवेश करते समय सावधानी बरतें। इसके साथ ही अदालती कार्यवाही में भी संभलकर चलिएगा। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम रखिएगा। 

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आकस्मिक धन-लाभ की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों के साथ भेंट-मुलाकात होने से आनंद का अनुभव करेंगे। कुछ नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा, जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com