10 हजार फैंस श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे मुंबई, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

10 हजार फैंस श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे मुंबई, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके लोखंडवाला अवास पर पहुंच चुका है। घर के बाहर सैकड़ों फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद हैं। इसके अलावा श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में हजारों फैंस के शामिल होने की उम्मीद है।10 हजार फैंस श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे मुंबई, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

खबरों की मानें तो अलग-अलग राज्यों से मीडिया पर्सन श्रीदेवी की अंतिम यात्रा को कवर करने के लिए पहुंचे हैं। क्योंकि बॉलीवुड में पैर जमाने से पहले वो साउथ की सुपरस्टार थीं। पूरे देश में श्रीदेवी के फैंस हैं।

स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के मुताबिक, 8 से 10 हजार फैंस श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। चेन्नई और हैदराबाद से  40-45 बस में बैठक फैंस मुंबई की ओर आ रहे हैं। 11-2 बजे के बीच ये फैंस मुंबई पहुंच जाएंगे।

पुलिस के लिए इतनी बड़ी भीड़ को संभालना आसान नहीं होगा। बता दें कि कल रात 10 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके लोखंडवाला स्थित घर ‘ग्रीन एकर्स’ पहुंचा था। दुबई से अंबानी के प्राइवेट प्लेन से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया।

रजनीकांत, कमल हासन, कटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, तबू, रानी मुखर्जी, जावेद अख्तर और शबाना आजमी जैसे बड़े सितारे अनिल कपूर के घर पहुंचे थे। मंगलवार शाम 4 बजे श्रीदेवी के भतीजे सौरभ मल्होत्रा ने श्रीदेवी के शव को रिसीव किया था।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर मौजूद थी। सब चाहते थे कि ‘चांदनी’ की एक झलक देखने को मिल जाए। श्रीदेवी के अचानक निधन से उनका परिवार, फैंस और दोस्त सदमे में हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com