OMG: बारात से पहले दुल्हन निकली शादीशुदा, जानिए तब क्या हुआ!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में एक गेस्ट हाउस में बारात आने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक लड़के के पिता और अन्य लोग वहां पहुच गये और लड़की के शादीशुदा होने की बात बतायी। उन लोगों लड़की की शादीशुदा फाोटो भी दिखाई।

फ़ोटो देख लड़की वाले दंग रह गये। इस बीच लड़की से मन्दिर में शादी करने वाला युवक गेस्ट हाउस पहुंच गया। जहां लड़की के चाचा ने उसकी पिटाई कर दी। नाका पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मोतीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार शाम बारात आनी थी।

परिवार बारातियों के स्वागत की तैयारियां कर रहा था। इसी बीच लड़के के पिता परिवार संग गेस्ट हाउस पहुंच गए। अचानक से समधी को देख लड़की के पिता व अन्य लोग दंग रह गए। उन्होंने आने का कारण पूछा। परए लड़के के पिता ने जो कहानी सुनाई। उस पर लड़की का परिवार विश्वास करने को तैयार नहीं हुआ।

लड़के के पिता के मुताबिक सोमवार की सुबह उन्हें व्हाटसएप से होने वाली बहू की कुछ तस्वीरें मिली। जिसमें वह मन्दिर में दूसरे लड़के संग जयमाल पहने खड़ी नजर आई।

वहीं लड़की की मांग में सिन्दूर भी भरा हुआ था। लड़के के पिता ने यह तस्वीरें लड़की पक्ष को दिखाई तो हर कोई सन्न रह गया। परिवार को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

पहली शादी की तस्वीरें सामने आने पर पिता ने बेटी से पूछताछ की। पिता के सवालों के आगे युवती टूट गई और उसने नादानी में शादी करने की बात कबूल कर ली। वहींए बेटी की सच्चाई पता चलते ही पिता लड़के पक्ष के आगे झुक कर अपनी गलती मानने को विवश हो गया।

गेस्ट हाउस में सुबह से शुरू हुए हंगामें के बीच दोपहर के वक्त ठाकुरगंज निवासी युवक पहुंच गया। उसने खुद को युवती का पति बताते हुए कई फोटो लोगों के सामने पेश कर दी। युवक की इस हरकत से लड़की के चाचा का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही अन्य घरवाले भी मारपीट करने लगे। गेस्ट हाउस प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com