OMG: सिरफिरे पति ने काट डाली पत्नी की नाक, जानिए क्या थी वजह!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वेलेंटाइन डे के दिन दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी। यहां के इटौंजा इलाके में महज शक के चलते अपनी पत्नी की नाक ही काट डाली। बुरी तरह से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।


इटौंजा के बीबीपुर में मंगलवार रात को पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। पति का कहना है कि रात में वह घर पहुंचा तो पत्नी कमरे मेें नहीं थी। तलाश किया तो पत्नी एक पड़ोसी युवक के साथ दूसरे कमरे में सोती मिली। पति को अचानक सामने देख वह भागने लगी। जब उसने पकड़ लिया तो कहासुनी शुरू हो गई।

गुस्से में पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मौका देखकर पड़ोसी वहां से भाग गया। गुस्साए पति ने पत्नी की नाक दांत से काट लिया। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास केलोग जुट गए। पत्नी की नाक से खून बहता देख पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसे लेकर साढ़ा मऊ सरकारी अस्पताल में पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। इसी बीच वहां पुलिस भी पहुंच गई। वहीं पत्नी का आरोप है कि पति रोज शराब पीकर विवाद करता है। आए दिन वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगता।

विरोध करती हूं तो मारता -पीटता है। मंगलवार रात को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा। खाने के लिए पूछा तो वह भड़क गया। पत्नी ने कहा कि पति ने जो आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है। उसकेदो बटो हैं। उसने आरोप लगाया कि पति हमेशा संदेह करता है। इसीलिए वह अक्सर अपने मायके रहती हैं। ताकि विवाद न हो।

उधार मांगकर चलाती थी परिवार का खर्च
पत्नी ने बताया कि पति मजदूरी करता है। जो भी मजदूरी कर कमाता है उसे शराब पीने में खर्च कर देता है। बटों को पालने केलिए वह गांव के कुछ घरों में जरूरत पडऩे पर काम करती है। वहीं पिछले महीने घर खर्च के लिए 1300 रुपए पड़ोसी से उधार लिए थे। मंगलवार को शराब पीने जाते समय उसने कुछ रुपए मांगे। जिसे देने से इंकार कर दिया, इसी बात से नाराज होकर पहले तो उधार के रुपए का हिसाब मांगा। फिर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान उसने दांत से नाक काट दिया। इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह ने बताया कि बीबीपुर गांव में पति-पत्नी केविवाद में पत्नी ने तहरीर दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें नाक पर हल्की चोटें आईं हैं। पति अवैध संबंध का आरोप लगा रहा है। उसमें कोई सत्यता नहीं है। इस बारे में गांव वालोंं से भी पूछताछ की गई है, लेनिक कोई गलत पाया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com