13 साल के बच्चे की लंबाई बनी मुसीबत, सब कुछ छोड़ कर बैठना पड़ा घर

एक व्यक्ति की अच्छी लम्बाई हर किसी की चाहत होती है| लोग मन मुताबिक़ लम्बाई पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाते हैं| पर किसी की लम्बाई ही उसके लिए मुसीबत बन जाए ये बात हैरान करने वाली है| लेकिन पाकिस्तान के रहने वाले फारुख की लंबाई उसके लिए अब परेशानी का कारण बनती जा रही है| वो कहीं भी जाता है तो लोगों की निगाहें उसी पर ही टिकी रहती हैं।ये भी पढ़े:  अभी-अभी: वीज़ा बैन से नाराज़ पाक ने कहा हम भी हैं हमले के लिए पूरी तरह से तैयार

पाकिस्तान के क्वेटा में रहने वाला फारुख महज 13 साल का है| पर इस कम उम्र में इस बच्चे की लम्बाई जानक आप सभी चौंक जाएंगे| दरअसल 13 साल की उम्र में फारुख की लम्बाई 6 फीट 6 इंच हो चुकी है| लम्बाई इस कदर बढ़ने से फारुक को 8वीं के बाद स्कूल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

दरअसल, स्कूल के टीचर और साथ पढ़ने वाले स्टुडेंट्स फारुख की हाईट का मजाक उड़ाते थे, जो लगातार बढ़ रही है। इस वजह से फारुक का कोई दोस्त भी नहीं है। वे घर में मौजूद पालतू जानवरों को ही अपना दोस्त मानते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि फारुख को ‘जिगेंटिज्म’ नाम की एक बीमारी हुई है। इस बीमारी में इंसान की हाईट लगातार बढ़ती है। 4 साल की उम्र में ही फारुख की लंबाई बेहद ज्यादा हो चुकी थी।

पड़ोस के लोग फारुख को देखकर उसका मजाक बनाते हैं, लेकिन फारुख के घर वालों का रहना है कि ‘उन्हें लगता है उनका बच्चा स्वस्थ है, बाकि लोगों की तुलना में उसकी लंबाई भी अच्छी है इसलिए हमें उसे लेकर कोई चिंता नहीं है’।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com