15 अक्टूबर 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका का दिन

15 अक्टूबर 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका का दिन

मेष (Aries): परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने की संभावना है। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। मन चिंताग्रस्त रह सकता है। प्रवास-पर्यटन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा से आज दूर रहें।15 अक्टूबर 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका का दिनवृषभ (Taurus): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा, परंतु मध्याह्न के बाद झगड़े का वातावरण बन सकता है। आज मन हताश हो सकता है। मान हानि की परिस्थितियां बन सकती हैं, जिन्हें आप संभाल लेंगे।

मिथुन (Gemini): आज प्रातः काल से ही मन क्रोधित रह सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ व्यय होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम मिलने में कठिनाई आ सकती है। परंतु मध्याह्न के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो जाएंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढे़गा।

कर्क (Cancer): आपका आज का दिन आनंद में बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। संवेदनशीलता कुछ अधिक रह सकती है। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। परंतु मध्याह्न के बाद परिजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें।

सिंह (Leo): आज आप वाणी पर पूरा संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव की संभावना है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों की तिलांजलि देने के लिए सही समय है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यों का प्रारंभ करें। इनमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक लाभ भी होगा।

कन्या (Virgo): आज आपको विभिन्न क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना गणेशजी बताते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन का भी योग है। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। संबंधियो के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। आरोग्य नरम-गरम रहेगा। आय तुलना में व्यय अधिक होगा।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवांछित वृद्धि होगी। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। तन और मन से स्वस्थ महसूस करेंगे। उत्तम लग्नसुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए एकदम शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। धार्मिक यात्रा का लाभ मिलेगा। विविध क्षेत्रों में भी लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। उच्चाधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न हो सकते हैं और आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। मित्रों के साथ भेंट संभव है। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।

धनु (Sagittarius): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। हताशा और ग्लानि का भाव आपके मन में उत्पन्न हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। फिर भी मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयां भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है और भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मकर (Capricorn): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। साझेदारी से लाभ होगा। प्रवास की सुस्मृतियां मन में अंकित रह जाएंगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा परंतु मध्याह्न के बाद आपके लिए समय प्रतिकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो जाएंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन व्यग्र बनेगा। परिवार में विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायियों शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य के संबंध में धन का व्यय होगा।

मीन (Pisces): अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य नरम रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यशकीर्ति मिलेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com