17 सितंबर 2020 का राशिफल

 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

श्राद्ध: अज्ञात व्यक्तियों का श्राद्ध।

आज का पर्व एवं त्योहार: पितृ विसर्जन अमावस्या।

विशेष: शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष समाप्त।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या को शांतिपूर्वक निपटाएं। संतान का व्यवहार या आपका क्रोध दोनों परिवार के लिए ठीक नहीं है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाना हितकर होगा।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहें।

मिथुन: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मानसिक कलेश मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। माता या महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता से यात्रा करें। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक और आर्थिक योजना फलीभूत होगी, फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता से यात्रा करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com