20 मार्च 2018, मंगलवार का राशिफल: आज इन राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे बजरंगबली...

20 मार्च 2018, मंगलवार का राशिफल: आज इन राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे बजरंगबली…

मेष (Aries): आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण आनंददायक रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।20 मार्च 2018, मंगलवार का राशिफल: आज इन राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे बजरंगबली...वृष (Taurus): आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है। अनेक प्रकार की चिंता सताएगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी कारणवश व्यय अधिक होगा। 

मिथुन (Gemini): आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति संभव है। परिवार में जीवनसाथी और संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। 

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता भी लाभ मिलेगा। 

सिंह (Leo): आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। 

कन्या (Virgo): आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। 

तुला (Libra): आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरूप से मना सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। 

वृश्चिक (Scorpio): तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे।

धनु (Sagittarius): पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। 

मकर (Capricorn): आज आपमें स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ विवाद से चिंतित रहेंगे। मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की आशंका है। नींद पूरी नहीं होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी चिंता कम होगी और आप मानसिकरूप से प्रफुल्लित रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित करेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। 

मीन (Pisces): नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगड़े को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com