ये है साल 2016 का सबसे खतरनाक आशिक, जिसने चलाई अपनी प्रेमिका पर 27 बार कैंची

अनी दिल्ली : प्यार और फिर नफरत की एक ऐसी खौफनाक वारदात, जो भी इस वारदात का गवाह बना वह एक पल के लिए वहीं सहम गया। दिल्ली के बुराड़ी में सुरेंद्र नामक एक शख्स ने सरेआम अपनी प्रेमिका करुणा की 22 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

ये है साल 2016 का सबसे खतरनाक आशिक, जिसने चलाई अपनी प्रेमिका पर 27 बार कैंची
 
करुणा लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़ी। इसके बाद भी युवक का मन नहीं भरा तो उसने नीचे बैठकर युवती पर फिर चाकू से कई वार किए।  पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि एकतरफा प्यार में नहीं बल्कि प्यार में धोखा मिलने पर उसने आपा खो दिया था। घटना से एक घंटे पहले वह करुणा से जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर मिला था, जहां उसकी इसी बात को लेकर उससे नोक-झोंक हुई थी।
मुलाकात के बाद स्कूल जा रही करुणा को रास्ते में रोककर डराने के लिए पहले उसके बैग पर कैंची से हमला किया। इस पर युवती ने गुस्से में कहा कि उससे यह भी नहीं होगा। करुणा की इस बात ने युवक को इतना आक्रोशित कर दिया कि उसने उस पर कैंची के टुकड़े से 27 बार हमला किया।
 
गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया था  कि वर्ष 2012 से 2015 तक युवती के साथ उसके संबंध थे। वह उससे प्यार करती थी, लेकिन इसके बाद उसने संबंध लगभग खत्म कर लिए थे। वह कभी-कभी करुणा से मिलता था। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्तों ने उसे जानकारी दी कि करुणा के किसी अन्य युवक के साथ संबंध है और वह उससे मिलती है। इसी बात से वह नाराज था।
ये है साल 2016 का सबसे खतरनाक आशिक, जिसने चलाई अपनी प्रेमिका पर 27 बार कैंची

बड़ा खुलासा: अगर आपके पास है पुराने नोट तो हो सकती है आपकी मौत

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र वारदात से एक सप्ताह पहले करुणा से मिला था और उसने उसका मोबाइल फोन छीनकर सिम निकाल लिया था। जब सुरेंद्र ने युवती के फोन का सिम अपने मोबाइल में लगाया और उसका व्हाट्सऐप डाउनलोड किया था। व्हाट्सऐप की डीपी पर उसने करुणा एवं मोहित यादव नाम के लड़के की फोटो देखी थी। सुरेंद्र को करुणा के फेसबुक का पासवर्ड भी पता था। उसने युवती के फेसबुक मैसेंजर पर मोहित के साथ उसकी बातचीत की हिस्ट्री देखी। दोनों के बीच हुई बातचीत को पढ़कर वह आगबबूला हो गया था। प्यार में धोखा उसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

 
घटना से एक घंटे पहले करुणा से सुबह आठ बजे जीटीबी मेट्रो स्टेशन पर मिला। दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच करुणा के नंबर पर उसके पिता का फोन आया और वह घर चली गई। सुरेंद्र को पता था कि करुणा रोज नौ बजे स्कूल जाती है। वह संतनगर पहुंचा। उसने जब करुणा को लेबर चौक पर आते देखा तो उसके पास गया। सुरेंद्र हमेशा अपने पास कैंची का टुकड़ा रखता था। गुस्से में करुणा को डराने के लिए कैंची के टुकड़े से उसके बैग पर वार किया।
ये है साल 2016 का सबसे खतरनाक आशिक, जिसने चलाई अपनी प्रेमिका पर 27 बार कैंची

आने वाले साल में PM मोदी दे रहे हैं नोटबंदी से भी तगड़ा झटका

इस पर करुणा ने आवेग में सुरेंद्र पर तंज कसा कि वह यह भी नहीं कर सकता। करुणा के शब्द सुरेंद्र को चुभ गए और वह आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने करुणा पर एक के बाद एक 27 बार कैंची के टूटे हिस्से से वार कर हत्या कर दी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com