2021 में होने वाले हैं 2 सूर्य ग्रहण, जानिए इनका असर क्या होगा

2021 में होने वाले हैं 2 सूर्य ग्रहण, जानिए इनका असर क्या होगा #tosnews

ग्रहण लगना एक प्राकृतिक क्रिया है, जिसको आज तक कोई भी रोक नहीं सका है। ग्रहण लगना एक खगोलीय क्रिया भी है जो साल में दो या दो से अधिक बार लग सकता है। इस बार 13 अप्रैल 2021 से नव विक्रम संवत 2078 का साल प्रारंभ होने जा रहा है। ज्योतिष के मुताबिक इस नवसंवत्सर में दो सूर्य ग्रहण होने वाले हैं, ज्योतिष यह भी कहते हैं कि सूर्य ग्रहण का असर भारत में देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए। #tosnews
यह तो आप सभी जानते होंगे कि ग्रहण पड़ना क्या होता है। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि जब कोई ग्रहण पड़ता है तो उसके १२ घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। मतलब कि उस समय आप न तो भोजन ग्रहण कर सकते हैं और न ही कहीं जा-आ सकते हैं। सूतक काल लगने से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। इस कष्टमय समय भी आसानी से कट जाता है। वहीं ग्रहण पड़ते समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए क्यों इस समय किसी भी शुभ कार्य को करना वर्जित माना जाता है। इस बार ग्रहण दो बार पड़ रहे हैं, चलिए जानते हैं कि कौन सा ग्रहण कहां पड़ेगा और आप कहां से ग्रहण पड़ता हुआ देख सकेंगे –
पहला सूर्य ग्रहण#tosnews
आपको बता दें कि हिंदी के नए साल के आरंभ में ही नवसंवत्सर 2078 में पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगने वाला है। जानना यह भी जरूरी है कि यह कौन सा सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष विद्या के मुताबिक यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होने वाला है। यही कारण है कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत में अमान्य होगा और साथ ही यह यहां पर दिखाई नहीं देगा।#tosnews आपको बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर और अंटार्टिका में दिखाई देने वाला है। #tosnews
2021 दूसरा सूर्य ग्रहण
वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिरी में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को होने वाला है। इसे खग्रास सूर्य ग्रहण से जानेंगे। भारत में आप इसे भी नहीं देख सकेंगे। वहीं ग्रहण का असर भारत में नहीं देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण हिंद अटलांटिक महासागर और ऑस्ट्रेलिया में देख सकेंगे।
क्या रहता है वर्जित -#tosnews
जब सूर्य ग्रहण लगना शुरू हो जाता है तो मंदिर के सारे द्वार बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान पूजा अनुष्ठान करना व्र्जित माना जाता है। सूर्य पर ग्रहण पड़ते हुए देखना अशुभ माना गया है। सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए, इससे उनके जीवन में भी ग्रहण पड़ने के आसार रहते हैं। जानवरों को भी सुरक्षित रखा जाता है।
किन्हें क्या करना चाहिए -#tosnews
जिन जातकों की पिता से न बनती हो उन्हें मानसिक जाप (बिना माले का जाप) करना चाहिए। लाभ मिलेगा। वहीं जिन्हें आए दिन अपने सीनियर्स से फटकार मिलती है वह मानसिक जाप करें। ध्यान रहे जमीन पर आसन बिछाकर ही जाप करें। तभी यह फलदायी होगा।#tosnews
मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को लाल टीका लगाना इस दौरान सही होता है। धनु और मीन पीले चंदन का टीका लगाएं, वृषभ और तुला सफेद चंदन का टीका लगाएं।#tosnews

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com