24 घंटे में कोरोना वायरस के 6767 नए मामले आए सामने, 147 की गई जान

लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना वायरस में मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.31 लाख को पार कर गई है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 6767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण की रोजाना दर 6 छह हजार के पार ही रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 31 हजार 868 हो गई है। इसमें अब तक 54,440 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 3867 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश में जानलेवा महामारी के 73,560 एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। रविवार को 2,608 नए केस सामने आए, एक दिन में नए मामलों की यह दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 2,940 नए मामले मिले थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 47,190 पहुंच गई है। इनमें से आधे से ज्यादा संक्रमित अकेले मुंबई में हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी पिछले पांच दिनों से लगातार 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए रहे हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा 660 केस मिले थे। वहीं, रविवार को 591 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 12,910 पर पहुंच गई है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य – संक्रमित

महाराष्ट्र – 47,190

तमिलनाडु – 15,512

गुजरात – 13,664

दिल्ली – 12,910

राजस्थान – 6,742

मध्य प्रदेश – 6,371

उत्तर प्रदेश – 6,017

बंगाल – 3,459

आंध्र प्रदेश – 2,757

पंजाब – 2,045

तेलंगाना – 1,813

बिहार – 2,380

कर्नाटक – 1,959

जम्मू-कश्मीर – 1,569

ओडिशा – 1,269

हरियाणा – 1,131

केरल – 795

झारखंड – 350

असम – 329

उत्तराखंड – 244

चंडीगढ़ – 225

छत्तीसगढ़ – 214

त्रिपुरा – 189

हिमाचल प्रदेश – 185

गोवा – 55

लद्दाख – 49

अंडमान-निकोबार – 33

मणिपुर – 29

पुडुचेरी – 26

मेघालय – 13

मिजोरम – 1

अरुणाचल – 1

सिक्किम – 1

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com