3 हजार से ज्यादा ऑडिशन के बाद फाइनल हुई थी महाभारत की स्टार कास्ट

पांडवों और कौरवों के महायुद्ध की गाथा दूरदर्शन के माइथोलॉजिकल शो महाभारत (Mahabharat)में बखूबी दिखाई गई थी। निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत को लेकर आज भी चर्चा की जाती है। जिसकी मुख्य वजह इस धारावाहिक की स्टार कास्ट होती है। अर्जुन से लेकर दुर्योधन तक महाभारत का हर एक किरदार अपने आप में खास रहा।

लेकिन क्या आपको मालूम है कि 3000 हजार से ज्यादा ऑडिशन के बाद महाभारत की ये स्टार कास्ट (Mahabharat Star Cast)फाइनल हुई थी और इसमें कई सालों का वक्त भी लगा था। इस बात का खुलासा शो के कास्टिंग डायरेक्टर गूफी पेंटल ने किया था।

ऐसे तैयार हुई महाभारत की आइकॉनिक स्टार कास्ट

महाभारत महाकाव्य पर फिल्म या धारावाहिक बनाना आज के समय में काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। तो जरा सोचिए कि 80 के दशक में बी आर चोपड़ा और उनकी टीम ने किस तरह से छोटे पर्दे की महाभारत को तैयार किया था। एक माइथोलॉजिक शो को बनाने में सबसे अधिक ख्याल उसकी स्टार कास्ट का रखा जाता है ताकि वह अपने किरदार के साथ न्याय कर सके।

साल 2020 में महाभारत के कास्टिंग डायरेक्टर और एक्टर रहे गूफी पेंटल ने शो के कलाकारों को लेकर खुलकर बात की थी। दरअसल गूफी कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बने थे। उनके साथ महाभारत के अन्य किरदार भी मौजूद रहे।

इस दौरान गूफी ने बताया कि साल 1984 में महाभारत की कास्टिंग को लेकर तैयारी शुरू हुई थी और 1986 के अंत तक लगभग ये चलती रही। इस दौरान करीब ढ़ाई साल में हमने 3500 से अधिक ऑडिशन लिए, जिसके बाद ये कलाकार फाइनल होकर सामने आए। इस तरह से कड़ी मेहनत के बाद हमें महाभारत की स्टार कास्ट मिली थी। बता दें कि 1988 में महाभारत को दूरदर्शन पर पहली बार टेलीकास्ट किया था।

गूफी ने निभाया महाभारत में ये किरदार

सिर्फ कास्टिंग डायरेक्टर ही नहीं बल्कि गूफी पेंटल ने महाभारत में मामा शकुनी का अहम किरदार अदा किया। जिस तरह से गूफी ने इस रोल के प्ले किया, उसकी आज भी सराहना की जाती है। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन महाभारत के शकुनी मामा के तौर पर उन्हें हमेशा याद किया जाता है।

महाभारत में किसने निभाया कौन सा किरदार

इस धारावाहिक में स्टार कास्ट की लिस्ट काफी लंब रही। खास बात ये थी हर एक कलाकार ने अपने-अपने रोल में अदाकारी का शत प्रतिशत दिया था। अगर इस बात पर गौर किया जाए कि महाभारत में किसने कौन सा किरदार निभाया था तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

मुकेश खन्ना- भीष्म पितामह

अर्जुन- फिरोज खान

दुर्योधन- पुनीत इस्सर

कर्ण- पंकज धीर

द्रौपदी- रूपा गांगुली

श्री कृष्ण- नीतिश भारद्वाज

शकुनी- गूफी पेंटल

युद्धिष्ठर- गजेंद्र चौहान

भीम- प्रवीण कुमार

नाजनीन-कुन्ती

धृतराष्ट्र- गिरिजा शंकर

द्रोणाचार्य- सुरेंद्र पाल

गंधारी- रूणुका इसरानी

ये स्टार कास्ट महाभारत के प्रमुख कालाकारों की लिस्ट में शुमार है। मालूम हो कि दूरदर्शन के बाद कई अन्य टीवी चैनल ने भी महाभारत पर शो बनाए, लेकिन जो लोकप्रियता बी आर चोपड़ा की महाभारत को मिली वो अब तक किसी अन्य को नहीं मिल सकी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com