डाक्टर ने महिला से की ऐसी घिनौनी हरकत लोग सुनकर रह गये सन्न!

लखनऊ : हमेशा से धरती पर डाक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। पर कभी-कभी कुछ डाक्टरों की घिनौनी हरकत की वजह इस पेशे को बदनाम कर देती है। ऐसी ही एक घटना घटी यूपी के शाहजहांपुर जनपद में। एक महिला के घर आये डाक्टर ने महिला के साथ दुराचार किया और फिर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गयी है।शाहजहांपुर पुलिस से मिली जानाकारी के अनुसार जलालाबाद एक डाक्टर रामकुमार रहता है। बताया जाता है कि एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। शनिवार रात वह घर पर नहीं था।

करीब नौ बजे उसके बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला ने बताया कि वह गांव के ही डाक्टर रामकुमार को बुलाने गई। डाक्टर घर आया और बच्चे को दवा दी। आरोप है कि बेटे को दवा देने के बाद डाक्टर उसे एक कमरे में पकड़कर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि रिपोर्ट दर्ज करायी तो जान से मार देगा।

महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। रविवार सुबह उसका पति घर पर आया तो उसने पूरी घटना बतायी। इसके बाद पीडि़ता को उसका पति लेकर पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी डाक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी रामकुमार झोलाझाप डाक्टर बताया जा रहा है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com