स्वतंत्रता दिवस के मौके पर योगी ने दिया देश की तरक्की का मंत्र!

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद आज पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके विधान भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस दौरान याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश की भूमि से ही क्रांति होती है। उन्होंने भारत को विकसित और समृद्ध करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को हमको विकसित तथा समृद्ध कर विश्व के अग्रणी देशों में लाना है। इसका रास्ता को उत्तर प्रदेश से ही जाता है। उत्तर प्रदेश के विकास का हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि क्या हम संकल्प लेंगे कि अपने जीवन का एक-एक पल दुनिया के सामने भारत को शक्ति के रूप में स्थापित करने में देंगे। सभी को अपना दायित्व समझना होगा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी का नेतृत्व उत्तर प्रदेश से प्रारम्भ हुआ। समृद्ध भारत और विकास का मार्ग यूपी से गुजरता है। हर घटना एक सबक है पुनरावृत्ति न हो। सबसे बड़ा युवा राज्य है यूपी। ग्रहण तब लगता है जब इंसेफ्लाइटिस से मासूम बच्चे काल के गाल में समा जाते हैं। मैं बार बार कहता रहा हूँ। इसका उपचार स्वच्छ भारत मिशन में छिपा है। किसानों और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कार्य किया। एक करोड़ 52 लाख बच्चों को यूनिफार्म देने का काम करने जा रही है सरकार। विरासत से कटा हुआ समाज त्रिशंकु की तरह होता है।

राम भारत की आस्था के प्रतीक हैं। अयोध्या में रामलला का मंचन शुरू हुआ। मथुरा का विकास कर रहे हैं। महिलाओ को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार देंगे। पुलिस अपराधियों को नहीं बख्शेगी। पुरस्कार की राशि दोगुनी करेंगे। आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देंगे। शहीदों को स्मरण करते हुए संकल्प लें कि उत्तर प्रदेश में अब भ्रष्टाचार नहीं पनपने देंगे। उत्तर प्रदेश में अब भ्रष्टाचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ की जनता का विकास होने से ही देश का विकास संभव है।

सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का भी है। संकल्प एक साथ मिलकर भारत और प्रदेश की उन्नति करने का। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हमे देश के संविधान के अधीन ही काम करना होगा। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जवानों ने अपना सब कुछ न्योछावर किया है। हमें उनकी कुर्बानी को बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगाए जिसमें 2017 से 2022 तक राज्य को देश के सर्वोत्तम प्रदेश की श्रेणी में लाना होगा। भारत आतंकवाद, जातिवाद जैसी चीजों से मुक्त होए इसकी पहल उत्तर प्रदेश से करनी होगी।

उन्होंने इस मौके पर 1857 की क्रांति को भी याद किया। आजादी का पहला संग्राम उत्तर प्रदेश की भूमि से ही शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का नेतृत्व उत्तर प्रदेश से आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पहले संग्राम की भूमि रही है। उन्होंने कहा इस राज्य के हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना भरी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1857 के संग्राम का पहला दिन हमको स्मरण करना होगा। उत्तर प्रदेश से ही देश की क्रांति का बिगुल बजा था। इसके बाद वह क्रांति देश को आजाद कराने के बाद ही रुकी। मुख्यमंत्री ने ने शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को 71वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने विधान भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com