Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addressing reporters at Lok Bhawan in Lucknow on Wednesday. PTI Photo Nand Kumar (PTI5_10_2017_000285B)

Big News: सीएम योगी का सख्त आदेश अब बोर्ड परीक्षाओं में नहीं होगी नकल!

वाराणसी: इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल की कोई गुंजाइश नहीं हो गयी। इस बात के संकेत आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में दिये हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जो पढ़ेगा वहीं पास होगा शार्टकट की कोई जगह नहीं हो गयी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं होगी। पिछली बार पढ़ाई नहीं हुई थी। इसलिए पूरी तरह से कड़ाई नहीं हो पायी। मुख्यमंत्री शनिवार को होटल रमादा में माध्यमिक शिक्षा का उन्नयन विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के गौरव को वापस लाना उनके शासन का लक्ष्य है। इसकी शुरूआत से काशी से हो रही है। इसलिए उन्होंने काशी में सबसे पहले इस तरह की संगोष्ठी आयोजित है। काशी शिक्षा का प्राचीन केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बीस साल में यूपी बोर्ड की गरिमा में गिरावट आई है।

एक समय था यूपी बोर्ड से जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक निकलते थे। गिरावट के मूल में राजनीति हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने हिसाब से शिक्षा को साधने की कोशिश की। इसका असर बेसिक शिक्षा पर भी पड़ा है। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि वे खुद कम से कम दो घंटे पढ़ा कर उदाहरण पेश करें। इससे दूसरे शिक्षक भी प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से प्राचीन काल से अब तक की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा थी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षक के दोनों के सम्मान में कमी आई है। इस पर सोचने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले साल से यूपी बोर्ड में एनसीईआरटी किताबें हर हाल में चलेंगी। सभी तैयारियों पूरी हो गईं। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कई और कदम उठायेगी। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने छात्रों को स्वावलम्बी बनाने पर जोर दिया।

बिना कुछ किए देने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की जरूरत है। विद्यालय में साफ. सफाई पौधरोपण आदि के कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने कहा कि तमाम विरोध के बावजूद प्रदेश में महापुरुषों के नाम पर होने होने वाली छुट्टी को रद कर दिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com