7 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 43 इंच का Xiaomi Mi LED Smart TV

7 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 43 इंच का Xiaomi Mi LED Smart TV

55 इंच का Mi TV 4 भारत में लॉन्च करने के बाद शाओमी अब भारत में नया बजट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। शाओमी 7 मार्च 2018 को भारत में एमआई टीवी 4सी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे अपनी साइट पर भी लिस्ट कर दिया था लेकिन अब प्राइस के साथ लिस्टिंग हटा दी गई है।7 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 43 इंच का Xiaomi Mi LED Smart TV

 

Xiaomi Mi TV 4C की स्पेसिफिकेशन
Mi TV 4C को कंपनी ने पिछले साल चीन में पेश किया था। एमआई टीवी 4ए इसी का अपग्रेड वर्जन है। Mi TV 4C में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। भारत में इसकी कीमत 27,999 रुपये हो सकती है। इस टीवी में फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल होगा।

इस टीवी में भी बेजल काफी कम होगा और यह 9mm पतला होगा। Mi TV 4C में 1.5GHz का क्वॉडकोर Amlogic T962 Cortex-A53 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-T450 GPU, Wi-Fi (802.11ac), ब्लूटूथ 4.0, डॉल्वी ऑडियो के साथ 8W के दो स्पीकर और एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com