5 सितम्बर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किसकी किस्मत चमकाने वाले हैं बजरंगी

‘5 सितम्बर दिन मंगलवार का दिन आपके लिये मंगल मय हो!’

5 सितम्बर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किसकी किस्मत चमकाने वाले हैं बजरंगी

आज का राशिफल

मेष : घरेलू मोर्चे पर अटका काम पूरा करने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। ऑफिस के महत्वपूर्ण काम के लिए आपका चुनाव हो सकता है। पढ़ाई के मामले में किसी पर भरोसा करना सही नहीं होगा। आर्थिक स्तर पर तरक्की की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

शुभ अंक-17,

शुभ रंग- लेवेन्डर।

वृष : कोई प्रतिद्वंदि आपके पैर खींचने की कोशिश कर सकता है। कोई खुशखबरी मिलने से उत्साहित महसूस करेंगे। कमिशन पर काम करने वालों का दिन शुभ साबित होगा। व्यापारियों को मोटी आमदनी होने की संभावना है। मौसमी बिमारियों से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-मेहरून।

मिथुन: नए काम का भरपुर लाभ उठा सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहने की उम्मीद है। काम का बोझ हल्का होने से जीवन के वादों को निभाने का मौका मिल सकता है। परिवारिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। समाजिक स्तर पर अच्छा संबंध बनाकर रखने का प्रयास कर सकते हैं। 

शुभ अंक-8,

शुभ रंग-गहरा फिरोजा।

कर्क: पेशेवर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर लाईम लाईट में आ सकते हैं। पढ़ाई के स्तर पर मुश्किलें आ सकती हैं। किसी काम के लिए दायरे से बाहर जा सकते हैं। नया घर ले सकते हैं। घरेलू स्तर पर पैसे की चिंता नहीं रहेगी। पुराने दोस्तों के साथ मिलकर पुरानी यादे ताजा करेंगे। 

शुभ अंक-5,

शुभ रंग-गहरा हरा।

सिंह: अहं में दूसरों के कार्य को नजरअंदाज कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाने की संभावना है। संपत्ति विवाद में पड़े लोगों के पक्ष में बात बनने की उम्मीद है। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढऩे के संकेत हैं। किसी को मदद कर सकते हैं। 

शुभ अंक-15,

शुभ रंग-सफेद।

कन्या: करीबियों के साथ वक्त बिताने वाले हैं। पेशेवर स्तर पर मन मुताबिक काम न होने के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। प्रतिद्वंदि के साथ स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में शानदार मौका हाथ आने की संभावना है। आमदनी बढऩे की उम्मीद है। 

शुभ अंक-22,

शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे।

तुला: कुछ नया करने से खुशी मिलने की संभावना है। पढ़ाई के स्तर पर बड़ा हासिल करने वाले हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा साबित होगा। नया काम शुरू करने वाले लोगों की शुरूआत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिलने वाला है। 

शुभ अंक-18,

शुभ रंग-रोज।

वृश्चिक: परिवार में किसी की मदद कर सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर व्याख्यान सुनने के लिए थोड़ा प्रयास करेंगे पड़ेगा। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वित्तीय मोर्चे पर मजबूती आने की संभावना है। लोगों को स्वास्थ्य के टिप्स देकर बिमारी मुक्त कर सकते हैं

शुभ अंक- 8,

शुभ रंग-बैं गनी।

धनु: अच्छे मकसद के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। अच्छी योजना की मदद से प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी पहल का स्वागत किया जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकते हैं। 

शुभ अंक- 11,

शुभ रंग- आसमानी।

मकर:  एक साथ काम का भार सर पड़ सकता है। पढ़ाई के स्तर पर समस्या को सुलझाना प्राथमिकता होने वाली है। आर्थिक क्षेत्र में आमदनी की बारिश होगी। रोमांटिक प्रयास का साकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से उर्जावान महसूस करेंगे। 

शुभ अंक-4,

शुभ रंग-रॉयल ब्लयू।

कुम्भ: जीवन में साकारात्मक बातों पर फोकस करेंगे। पसंद के पीछे जरूरत से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अपनी बात मनवाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। एक्सपर्ट की सहायता से संपत्ति सौदा पूरा होने की संभावना है। लोगों को मोटिवेट कर सकते हैं। 

शुभ अंक-7,

शुभ रंग-क्यान।

मीन: कार्यस्थल पर परेशानी आने की संभावना है। किसी से ली हुई मदद उसे लौटा सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर काम को पूरा कर आगे बढऩे का प्रयत्न करेंगे। विशेष काम में बड़ी सफलता हासिल होने की संभावना है। किसी के तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं। 

शुभ अंक-2,

शुभ रंग-लेमन।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com