क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें आयदिन कोई न कोई बदलाव होता ही रहता है। वहीं अब एक नया बदलाव सामने आ रहा है। हालांकि ये सच या सिर्फ एक झूठी रिपोर्ट इस बारे में तो बाद में ही पता लगेगा पर इस वक्त ये खबर खूब वायरल हो रही है। दरअसल अब मैदान पर खेले जाने वाली क्रिकेट गेंद में चिप लगी हुई होगी। ये चिप क्यों लगाई जाएगी। इसके क्या फायदे व नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में चलिए जानते हैं। वहीं इससे गेंदबाज को तो कोई दिक्कत नहीं होगी, इस बारे में भी जानेंगे।
चिप वाली गेंद से खेला जाएगा क्रिकेट
खेल और तकनीक का मिलन तो क्रिकेट में हमेशा से ही रहा है। जैसे कि वनडे में रात के समय है फ्लड लाइटों का मैदान पर होना। इसके अलावा स्टंप में सेंसर लगा होता, जब गेंद स्टंप से टकराती है तो उसमें लाल लाइट जलती है। वहीं अब गेंद को भी पूरी तरह से तकनीकी स्तर पर संभाला जा रहा है। दरअसल अब क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद में चिप लगी हुई आएगी। बता दें कि सीपीएल में एक तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे क्रिकेट और अधिक रोमांचक हो गया है। सीपीएल अब आगामी सीजन में एक खास तरह की गेंद का इस्तेमाल करने जा रहा है जिसमें चिप लगे होंगे। इस गेंद को उन्होंने स्मार्ट गेंद का नाम दिया है। बता दें कि सबसे पहले क्रिकेट सफेद गेंद से खेला जाता था, फिर लाल और फिर उसका रंग गुलाबी हो गया। वहीं ये क्रिकेट की दुनिया में गेंद को लेकर एक नई क्रांति है।
चिप से आखिर क्या-क्या पता लगेगा
सीपीएल में इस तरह की गेंद के इस्तेमाल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल चिप की वजह से गेंद की सटीक रफ्तार और मूमेंट को नापा जा सकेगा। ये गेंद आस्ट्रेलिया में बनेगी। इसे बनाने वाली कंपनी का नाम कूकाबुरा है। ये कंपनी इस खास गेंद को टेक इनोवेटर्स स्पोर्ट्सस्कोर संग मिलकर बनाने की तैयारी कर रही है। ये सेंसर वाली गेंद स्पिन, गति व तेजी जैसे चीजों को सटीक माप सकेगी।
ऋषभ वर्मा