धोनी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर, जानें कहां से कमा रहे इतना पैसा

क्रिकेटर्स की लाइफ स्टाइल से हम सभी लोग पूरी तरह से परिचित होंगे। जब बात हो भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी की बीसीसीआई के खिलाड़ियों कि तब तो पैसे की बारिश ही हो जाती है। दरअसल बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। वहीं धोनी दुनिया भर के क्रिकेटर्स की तुलना में दूसरे नंबर के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि नंबर वन पर कौन है और रिटायरमेंट के बाद भी धोनी के पास आखिर पैसा आ कहां से आ रहा है।

दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का करियर कितना सफल रहा है, ये बात तो हम सभी लोग जानते ही हैं। बता दें कि धोनी को संन्यास लिए हुए एक साल पूरे हो चुके हैं पर आज भी उनके नाम और खेल का डंंका पूरी दुनिया में बजता है। दरअसल रिटायर होने के बावजूद धोनी दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। वहीं पहले नंबर पर जो क्रिकेटर है वो भी एक भारतीय ही है। बता दें कि पहले नंबर पर भारत के पूर्व खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। चलिए जानते हैं कि रिटायर होने के बाद भी धोनी के पास इतना पैसा आखिर कहां से आ रहा है।

ये भी पढ़ें- मिलिए नीरज चोपड़ा व निषाद जैसे एथलीट देने वाले इस द्रोणाचार्य से

ये भी पढ़ें- विराट से बेहतर है इंग्लैंड का ये खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने बताई वजह

रिटायरमेंट के बाद भी कमाते हैं इस तरह

साल 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि रिटायरमेंट के बाद भी धोनी की सालाना कमाई 74 करोड़ रुपये तक है। धोनी ये कमाई आईपीएल के जरिए करते हैं। साथ ही उनके हाथ में कई बड़े ब्रैंड्स भी हैं। इन्हीं वजहों से वे सालाना अच्छी कमाई कर लेते हैं और रिटायरमेंट के बाद भी दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर खिलाड़ी बने हुए हैं। धोनी को सीएसके  की कप्तानी करने के लिए 15 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। वहीं धोनी एक शादी कराने वाली वेबसाइट के प्रमुख चेहरे हैं। वे रिटायर होने के बाद भी कंपनियों के लिए सबसे अधिक भरोसेमंद चेहरा हैं। वहीं धोनी के पास कई फाॅर्म हाउस हैं। इसके साथ ही उनके पास 80 बाइकों का कलेक्शन भी है। वे कई म्युचुअल फंड कंपनियों का भी प्रमुख चेहरा हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com