टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल एमएस धोनी इन दिनों किसी नई बात को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल धोनी इन दिनों मैच छोड़ कर कुछ और ही कर रहे हैं। धोनी इन दिनों बागवानी का काम कर रहे हैं। धोनी की एक तस्वीर बागवानी करते हुए सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। धोनी कहां पर और कैसे बागवानी कर रहे हैं, चलिए इस बारे में जानते हैं।
 धोनी कहां पर और कैसे बागवानी कर रहे हैं, चलिए इस बारे में जानते हैं। 
खेती करने में जुटे हैं धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों फार्मिंग में जुटे हुए हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही है। खास बात ये है कि धोनी की रांची में काफी जमीन खाली पड़ी रहती है। वहां पर उनका एक फार्म हाउस भी है। रांची में धोनी इन दिनों खेती करने में जुटे हुए हैं। वे फुर्सत के पलों में खेती करते ही नजर आते हैं। बता दें कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। इस टीम की जर्सी येलो कलर की है। धोनी का येलो रंग से प्यार साफ देखा जा सकता है। धोनी की वायरल तस्वीरों में वे येलो टीशर्ट पहने दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- इस क्रिकेटर की पत्नी को देखा क्या, हैं बला की खूबसूरत
ये भी पढ़ें- इस भारतीय कोच ने क्रिकेटरों को दी सेक्स की सलाह, जानें फिर क्या हुआ ?
सरसो के पीले खेत में खिंचाई तस्वीर
मालूम हो कि चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने धोनी खेत में दिख रहे हैं। धोनी येलो टीशर्ट पहने सरसो के खेत में दिख रहे हैं। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2021 में चौथी बार लीग का खिताब जीता है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को रिटेन किया है। चेन्नई की टीम ने धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और मोईन अली को भी रिटेन किया है। मालूम हो कि रांची धोनी का होम टाउन है। धोनी ने वहीं से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उनके पिता एक सरकारी नौकरी में कार्यरत थे और वे भी सरकारी मकान में परिवार के साथ रहा करते थे। वहीं से धोनी ने करियर में आगे बढ़ना शुरु किया।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					