दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ये बाॅलर्स

क्रिकेट जगत में खिलाड़ी आयदिन कोई न कोई रिकाॅर्ड बनाते व तोड़ते रहते हैं। खास बात ये है कि कुछ रिकाॅर्ड इतने ज्यादा बड़े और लोकप्रिय होते हैं जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए। आज हम वर्तमान समय के कुछ बाॅलर्स के बारे में बात करेंगे जिनमें दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का दम है। इस लिस्ट में वर्तमान के तेज गेंदबाज जो ये रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं वे शामिल हैं। साथ ही आपको बताएंगे की दुनिया की सबसे तेज किस खिलाड़ी ने कितनी स्पीड से फेंकी थी।

इस खिलाड़ी ने फेंकी दुनिया की सबसे तेज गेंद
बता दें कि साल 2003 में दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकाॅर्ड बना था। ये रिकाॅर्ड पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर के नाम है। उन्होंने वर्ल्ड कप में ये शानदार कारनामा किया था। उन्होंने वर्ल्ड कप के एक मैच में 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकाॅर्ड बनाया है। ये रिकाॅर्ड अब तक कोई वर्तमान गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है। हालांकि इन चार गेंदबाजों में ये रिकाॅर्ड तोड़ने का दम खम है।

उमरान मिलक
इस बार के आईपीएल में जम्मू कश्मीर के लड़के उमरान मलिक छा गए। उन्हें हैदराबाद ने चार करोड़ रुपये में खरीद लिया। उमरान ने इस सीजन में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है। उनसे ये रिकाॅर्ड तोड़े जाने की उम्मीद करना गलत नहीं होगा।

लाॅकी फर्ग्यूसन
शोएब अख्तर का ये रिकाॅर्ड कीवी गेंदबाज लाॅकी भी तोड़ सकते हैं। लाॅकी इस बार गुजरात की ओर से आईपीएल में उतरे थे। इन्होंने 13 मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे। इन्होंने इस सीजन 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कराई है।

मार्क वुड
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड इस लिस्ट का हिस्सा हैं। इन्होंने मार्च के माह में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है। इन्होंने अब तक 102 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 177 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें-इस खिलाड़ी की वाइफ के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भरती हैं पानी, जानें

ये भी पढ़ें-मिताली राज के बनाए इन रिकॉर्ड को शायद ही कोई तोड़ पाए, देखें लिस्ट

जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के तेज बाॅलर जोफ्रा आर्चर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। इन्होंने बहुत बार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कराई है। इनकी सबसे तेज गेंद 153.62 किमी प्रति घंटे रही है। ये भविष्य में शोएब का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com