क्या धोनी अब इस विदेशी लीग में भी खेलते आएंगे नजर, यहां जानें

धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फार्मैटों से संन्यास ले लिया हो पर उनका शानदार खेल और वो फैंस के दिलों से कभी भी निकल नहीं पाए। हालांकि संन्यास लेने के बावजूद धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते रहे। फैंस के लिए उनका खेलना ही बड़ी बात थी चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर आईपीएल। हालांकि कुछ दिनों से चर्चा है कि धोनी आईपीएल के अलावा एक और लीग में खेलते दिख सकते हैं। ये लीग एक विदेशी लीग है। तो आइये जानते हैं इस विदेशी लीग के बारे में।

धोनी बन रहे इस विदेशी लीग का हिस्सा

खबर है कि अगले साल धोनी साउथ अफ्रीका की एक टी20 लीग का हिस्सा बनने वाले हैं। ये लीग अगले साल जनवरी में खेली जानी है। बता दें कि धोनी अपने देश की घरेलू लीग आईपीएल का पहले से ही हिस्सा हैं। आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखते हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि जब धोनी ने साउथ अफ्रीका की घरेलू लीग की ओर कदम बढ़ाए हैं तो उनके पीछे कई भारतीय खिलाड़ी होंगे। हो सकता है कि धोनी के बाद कुछ और भारतीय खिलाड़ी भी इस विदेशी लीग का हिस्सा बनने को तैयार हों।

ये भी पढ़ें-इन खिलाड़ियों के साथ उनकी जर्सी भी हुई है रिटायर, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें-बेन स्ट्रोक्स रिटायरमेंट से पहले इतनी संपत्ति बना चुके, जानें कितनी

6 टीमें होंगी इस लीग का हिस्सा

साउथ अफ्रीका की इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी 6 टीमों को पहले ही भारतीय घरेलू लीग यानी की आईपीएल के टीम मालिकों ने खरीद लिया है। चेन्नई के मालिक ने जोहान्सबर्ग टीम की फ्रेंचाइजी खरीदी है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने गक्बेरहा फ्रेंचाइजी अपने नाम की है। वहीं राजस्थान राॅयल्स ने पार्ल फ्रेंचाइजी को खरीदा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने केप टाउन फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने डरबन फ्रेंचाइजी और दिल्ली कैपिटल्स ने प्रिटोरिया फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है। साउथ अफ्रीका की घरेलू लीग की सभी टीमों को इंडियन आईपीएल टीमों ने खरीद रखा है इसलिए इस लीग में ज्यादातर हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भारतीय हो सकते हैं। हो सकता है कि इस लीग में आगे कई और टीमें बढ़ें जिनके मालिक भारतीय हों।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com