इन खिलाड़ियों के साथ उनकी जर्सी भी हुई है रिटायर, देखें लिस्ट

क्रिकेट को भारत में किसी खेल से नहीं बल्कि धर्म से जोड़ कर देखा जाता है। क्रिकेट को देश में लोग इतना ऊंचा दर्जा देते हैं कि इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी फैंस के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। ये बात साबित करने की कोई जरुरत नहीं है, समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा होता ही आ रहा है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों की जिनके रिटायर होने के बाद उनकी जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ शानदार खिलाड़ियों के बारे में।

फिल ह्यूज

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज जब रिटायर हुए थे तो उनके साथ उनकी जर्सी भी रिटायर हुई थी। ये खिलाड़ी एक भयानक हादसे के चलते रिटायर हुआ था। 2014 में घरेलू मुकाबले में उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनकी जान बचाई गई। फिर वे क्रिकेट नहीं खेल सके और उन्हें रिटायर कर दिया गया। उनके साथ उनकी जर्सी 64 भी रिटायर हो गई।

पारस खड़का

पारस एक नेपाली खिलाड़ी थे। वे टीम के कप्तान रहे। साल 2021 में उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। उन्हें सम्मानित तरीके से रिटायर करने के लिए बोर्ड ने उनकी जर्सी को भी रिटायर करने का फैसला ले लिया। उनका जर्सी नंबर 77 था।

ये भी पढ़ें-बेन स्ट्रोक्स रिटायरमेंट से पहले इतनी संपत्ति बना चुके, जानें कितनी

ये भी पढ़ें-शिखर धवन इस खिलाड़ी को डेब्यू करने का दे सकते है मौका

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को तो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में भगवान का दर्जा दिया गया था। इनका जर्सी नंबर 10 था। इन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार खेला है। वे विश्व स्तर पर सबसे अधिक रन, सबसे अधिक शतक व सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे। इन्हें भी जर्सी के साथ ही रिटायर किया गया। सचिन ने साल 2013 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। बता दें कि बाद में खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहन कर मैदान पर उतरे थे तो फैंस ने बीसीसीआई को आड़े हाथ लिया। इसके अलावा शार्दुल की जम कर आलोचना हुई। इसके बाद ही सचिन की जर्सी को रिटायर कर दिया गया।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com