हिंदी व अंग्रेजी ही नहीं इन भाषाओं में भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, जानें कैसे

अब आधार कार्ड लगभग हर जगह अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी भाषा में बनने वाले आधार कार्ड अब किसी भी भाषा में बनने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। जैसे की पता है कि भारत में कोई एक राष्ट्र भाषा नहीं है। यहां 20 से अधिक भाषाओं को मान्यता दी गई है। सभी भाषाओं की अपनी खासियत है और वे अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छे से बोली और पढ़ी जाती हैं। यहां तक की वहां के आधिकारिक कामकाज भी क्षेत्रीय भाषा में होते हैं इसके अतिरिक्त एक अन्य सर्वमान्य भाषा बोली जाती है। ऐसे में आधार कार्ड को लेकर भी लोगों को कोई दिक्कत न हो इसलिए सभी तरह की भाषाओं के लिए इंतजाम किया गया है। यूआइडीएआइ की ओर से भारत की अन्य भाषाओं में आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यह कैसे होगा आइए जानते हैं।
आसानी से बदल सकते हैं भाषा
जानकारी के मुताबिक सभी राज्यों के हिसाब से उनकी भाषा में अब आधार कार्ड बनाने के लिए कोई मशक्कत नहीं करनी होगी। यह आसानी से बदली भी जा सकती है। आपको इसके लिए बस आवेदन करना होगा और आपका बदला हुआ कार्ड आपको मिल जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभी अंग्रेज और हिंदी के साथ तेलुगु, पंजाबी, बांग्ला, असमिया, उर्दू, तमिल, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, उड़िया समेत अन्य भारतीय भाषाओं में भी इसे बनवा सकते हैं। इसके लिए यूआइडीएआइ की ओर से इंतजाम किया गया है।
करना होगा ये काम
भाषा बदलने के लिए आपको यूआइडीएआइ की वेबसाइट पर जाना होगा और यहां अपडेट आधार सेक्शन पर जाकर अपडेट जनसांख्यिकी डेटा आनलाइन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर आएंगे और यहां आपको अपना 12 नंबर का आधार नंबर लिखना होगा। इसके बाद आप कैप्चा कोड डालेंगे और ओटीपी के बटन को दबाते ही आपको छह अंकों का ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी को दर्ज करते ही आप लॉगिन हो जाएंगे और जनसांख्यिकी डेटा अपडेट पर पहुंचेंगे। यहां आपको सूची मिलेगी। आप जिस भाषा को चाहते हैं उसे चुन सकते हैं। बाकी काम होने के बाद आगे बढ़ें और निर्देशों का पालन करते रहे। अब आप स्थानीय भाषा में नाम पर सभी चीजें लिखकर जांच लें और देख लें की वह सही है या नहीं। सही होने पर आगे बढ़ें। अब लगभग आपकी भाषा बदलने का काम पूरा हो चुका है और आप आगे बढ़ेंगे।
 
देना होगा क्या शुल्क
जानकारी के मुताबिक, यूआइडीएआइ की ओर से भाषा बदलवाने के लिए प्रक्रिया को निशुल्क नहीं रखा गया है। इसके लिए आपको एक तय शुल्क भी चुकाना होगा। इसके बाद ही आपके भाषा बदलवाने का अंतिम काम आगे बढ़ेगा। आप भुगतान करने के लिए आॉनलाइन किसी भी साधन का उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो नेट बैंकिंग या फिर डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड के जरिए भी शुल्क भर सकते हैं। जब आप भुगतान कर देंगे तो आधार कार्ड में नई भाषा का आवेदन आपका स्वीकार कल लिया जाएगा और आप नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि भाषा बदलवाने का आवेदन देने के बाद कुछ दिन तक आपको इंतजार करना होगा और आपको भाषा अपडेट के साथ कार्ड दो से तीन हफ्ते में ही मिल सकेगा। आप यह काम चाहे तो आनलाइन या फिर आधार केंद्र पर जाकर भी अपनी भाषा को बदलवाने का काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको निधारित नियमों का पालन करना होगा।
 
GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com