राशि के अनुसार करें महाशिवरात्रि पर महादेव को अभिषेक, होगा लाभ

महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है। यह इस बार एक मार्च को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। शिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में भोलेनाथ को मानने वालों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस बार का महाशिवरात्रि पर्व पंचग्रही योग में बन रहा है तो ऐसे में यह त्योहार काफी खास बन जाता है। महाशिवरात्रि पर अभिषेक को लेकर तमाम तरह की मान्यताएं। साथ ही राशि जातकों के लिए तमाम तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए अभिषेक के महत्व को भी समझना आवश्यक है। राशि के अनुसार अभिषेक करने पर काफी लाभ होता है। आइए जानते हैं।

महाशिवरात्रि पर कैसे करें पूजा
महाशिवरात्रि का पर्व माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन पड़ रहा है। इस बार यह पंचग्रही योग में है तो काफी शुभ है। पंचांग के अनुसार इस बार मकर राशि में मंगल के अलावा शनि, बुध, चंद्रमा और बुध रहेंगे। शिवजी की उपासना को कैसे किया जाए यह भी काफी महत्व रखता है। इसलिए इस दिन राशि के अनुसार पूजा करना काफी अच्छा रहेगा।

राशि के अनुसार अभिषेक
मेष राशि के लोग गंगाजल में शक्कर और गुड़ को मिला लें और शिवलिंग पर अभिषेक करें। वृषभ राशि के लोग गाय के दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें तो यह फायदेमंद होगा। मिथुन राशि के लोग गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें और दाएं हाथ से धतूरा भी चढ़ाएं। कर्क राशि के लोग दूध में मिश्री डालने और शक्कर को मिलाने के बाद अभिषेक करें। सिंह राशि के लोग जल में चंदन मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें तो यह पारिवारिक परेशानियों को दूर करता है। कन्या राशि के लोग जल में दूर्वा और भांग को मिला लें और अभिषेक करें तो यह काफी रोगों से मुक्ति मिलेगी। तुला राशि के लोग गाय के घी और गुलाब के इत्र को मिलाकर शिवलिंग में अभिषेक करें तो अच्छा होगा। वृश्चिक राशि के लोग सुबह जल में शहद और शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। धनु राशि के लोग भी शक्कर को दूध में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और पंचाक्षर स्रोत 11 बार पाठ करें तो अच्छा होगा। मकर राशि के लोग तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें और उनको बेलपत्र और सफेद चंदन लगाएं। कुंभ राशि के लोग पंचामृत से शिवजी को अभिषेक करें और बेलपत्र की माला चढ़ाएं। मीन राशि के लोग जल में हल्दी और केसर को मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com