Accident: यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 12 की मौत, कई घायल!

कटक। ओडिशा में कटक के पास जगतपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में यात्रियों से भरी बस पुल की रैलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई।

इस हादसे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया हैण् उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा जो लोग घायल हुए हैं उनका मुफ्त इलाज की घोषणा की गई है।

ये हादसा ओडिशा के कटक में महानदी ब्रिज पर हुआ। इस हादसे में 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस ब्रिज पर एक भैंस से टकरा गई। इसी टक्कर में ड्राइवर ने संतुलन खोया और बस रैलिंग तोड़ते हुए ब्रिज के नीचे जा गिरी। शुरुआत में इस हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com