Acid Attack: यूपी में दो महिला खिलािडय़ों पर फेंका गया तेजाब, मचा हड़कम्प!

मेरठ: यूपी में महिलाओं को लेकर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यूपी के मेरठ में दो महिला खिलाडिय़ों पर तेजाब फेंके जाने का मामला सामने आया है। तेजाब हमले में महिला ऐथलीट की पीठ जल गई है जबकि दूसरी खिलाड़ी का हाथ झुलस गया है।


पुलिस ने बताया कि पीडि़ता नेहा काल्पनिक नाम की उम्र 19 वर्ष है। उनका घर परता फ्लाईओवर ़ के पास है। जबकि नेहा की सहेली दौराला की रहने वाली 21 वर्षीय काजल काल्पनिक नाम कुश्ती खेलती है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे दोनों कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पैदल ही जा रही थीं। तभी रास्ते में लालकुर्ती पैठबाजार के पास बाइक सवार लोगों ने उन पर तेजाब फेंका।

दोनों के चेहरे तो बच गए लेकिन नेहा की कोहनी और कालज की पीठ पर तेजाब पडऩे से वे झुलस गईं। तेजाब हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। तेजाब फेंकने ़ वाले मौके से भाग निकले। लोगों ने गरिमा और शालू को इलाज के लिए दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां दोनों की हालत स्थिर है। हमले का आरोप इंचौली इलाके के सुदेश की पुत्री सोनी पर लगा है। आरोप है कि सोनी ने उसके जीजा विजय और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर काजल और नेहा पर तेजाब फेंका। एसपी सिटी मान सिंह सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि काजल और नेहा पर तेजाब डालने वाली युवती सोनी है।

वह मेरठ के ही थाना इंचौली के गांव मसूरी की रहने वाली है। उसके साथ बाइक पर उसका जीजा बड़ागांव निवासी विजय और एक अन्य थे। एसपी सिटी ने बताया कि सोनी का भाई जेल में बंद है।

काजल और नेहा के रिश्तेदार भी जेल में बंद हैं। जेल में एक बार मुलाकात के दौरान सोनी और काजल में कुछ कहासुनी हो गई थी। उस वक्त मामला शांत हो गया था। हालांकि काजल और सोनी एक-दूसरे को पहले से जानती थीं। जिसके चलते सोनी ने वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी का कहना है कि मुख्य आरोपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com