चुनाव परिणाम के दौरान ही सोने का दाम गिरा, जानिए

एक तरह रूस और युक्रेन की लड़ाई चल रही है और दूसरी तरफ भारत के पांच राज्यों में चल रहे चुनावी समर का परिणाम आना शुरू हो गया है। इस बीच इन दोनों चीजों का असर सोने और चांदी पर पड़ रहा है। पिछले दिनों सोने के दाम में थोड़ी तेजी देखने को मिली थी लेकिन अब यह फिर गिर गया है। जैसे ही सुबह चुनावों के परिणाम आना शुरू हुए दाम गिरना शुरू हो गया। गुरुवार को अच्छी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं।

काफी गिर गया सोना
अभी यूक्रेन और रूस की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। इस बीच सोने और चांदी के दाम बढ़ रहे थे, और अभी दामों में थोड़ी गिरावट देखी गई है। परिणाम आने के बाद और सरकार बनने के बाद फिर से सोने के दाम थोड़ी बढ़ सकते हैं या घट सकते हैं यह देखा जा सकता है। गुरुवार को जो परिणाम आने के बाद सोने के दाम जो गिरावट आई है वह काफी ज्यादा है। यह करीब चार हजार रुपए है। चांदी भी अपने समय में सबसे ज्यादा गिरी है। यह सात हजार रुपए है। सोने और चांदी की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट का सोना 911 रुपए सस्ता हुआ था। अब यह 52 हजार 230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी का दाम भी 1997 रुपए घटकर 68 हजार 873 रुपए पर पहुंच गया है।

अलग-अलग है दाम
गुरुवार को 995 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट सोने का भाव 52 हजार 21 रुपए और 20 कैरेट सोना 47 हजार 843 रुपए प्रति दस ग्राम है। 18 कैरेट सोना 39 हजार 173 रुपए है और 14 कैरेट का दाम 30 हजार 555 रुपए प्रति दस ग्राम है। सोने की जांच के लिए आप देख सकते हैं कि 24 कैरेट सोने पर 999, 22 कैरेट सोने में 916, 21 कैरेट सोने में 875, 18 कैरेट सोने में 750 और 14 कैरेट सोने पर 585 लिखा होता है। सोना और चांदी खरीदने वालों को सलाह दी जाती है कि एक बार दाम को चेक करके ही खरीद करें। यह आप आसानी से पता कर सकते हैं। 

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com