यह एयरलाइन बेच रही है अपनी संपत्ति, सस्ते में घर खरीदने का मौका

     अपनी खस्ता हालत से जूझ रही बड़ी एयरलाइन में शुमार एयर इंडिया अब अपनी संपत्ति को नीलाम करेगी। कंपनी बड़े शहरों में अपनी प्रॉपर्टी को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है। इसके लिए बोली लगाई जाएगी और लोग इसे खरीद सकेंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी संपत्तियों में खासकर रिहायशी आवासों को बेचेगी। यह नीलामी आनलाइन होगी। कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि वह नीलमी की बदौलत ढाई सौ से तीन सौ करोड़ रुपए तक जुटाने की कोशिश करेगी। 

क्यों बेच रही है प्रॉपर्टी

एयर इंडिया इस समय कर्ज में गले तक डूबी हुई है। वह अपनी संपत्ति को बेचकर उनसे कुछ हद तक पैसा जुटाना चाहती है। इसलिए वह अपनी अचल संपत्ति को बेचने के लिए आगे आई है। बताया जा रहा है कि कुछ संपत्ति तो ऐसी हैं जिन्हें आरक्षित मूल्य को कम करके उनको दोबारा से बोली लगाने के लिए लाया जाएगा। अगर इस तरह से कंपनी 300 करोड़ रुपए जमा करती है तो उसका घाटा कुछ हद तक कम हो सकता है।

आप खरीद सकते हैं सस्ता घर

एयरइंडिया कंपनी की दिल्ली, मुंबई के अलावा कई अन्य बड़े शहरों में काफी संपत्ति है। यह संपत्ति रिहायशी है। ये काफी  महंगे और अच्छे मकान हैं जो एयरइंडिया बेचने जा रही है। मकानों को खरीदने के लिए आनलाइन बोली आठ और नौ जुलाई को होगी। इससे उन लोगों का सपना पूरा होगा जो बड़े शहर में अपना मकान लेना चाहते हैं। ये मकान आपको दस बड़े शहरों में मिलेंगे। इसके लिए इ-बोली का आयोजन किया जाएगा। बोली की शुरुआत साढ़े 13 लाख रुपए से शुरू होगी। यह मकान दिल्ली, बंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, नागपुर, नासिक,भुज और तिरुवन्तपुरम में भी आवासीय भूखंड है। बंगलुरु में भी कंपनी की ओर से दो मकान नीलाम किए जाएंगे। बता दें कि मुबंई में एक , दिल्ली में पांच, बंगलुरु में एक भूखंड, कोलकाता में चार, नासिक में छह मकान है।

आपको ऐसे होगा फायदा

कंपनी के सूत्रों ने कुछ मीडिया हाउस को बताया कि संपत्तियों में बोली के दौरान छूट भी दी जाएगी। यह टियर एक शहरों में मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, यदि आप टियर एक में शामिल किसी शहर में एक मकान लेते हैं तो आपको दस फीसद की छूट दी जाएगी। यह इसलिए किया जाएगा क्योंकि आरक्षित मूल्य को कम करके दिया जाएगा। बोली में आपको न केवल रिहायशी बल्कि व्यावसायिक दोनों तरह की संपत्ति मिलेगी। हालांकि छूट पर अभी कंपनी का कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

-GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com