क्रिकेट और बाॅलीवुड दोनों के बीच एक खास किस्म का नाता है। बिना बाॅलीवुड के तड़के के क्रिकेट फीका सा लगता है तो वहीं बाॅलीवुड में स्पोर्ट्स की दस्तक का अलग ही स्वैग है। ऐसे में दोनों इंडस्ट्रीज के लोगों का एक–दूसरे के नजदीक आना स्वाभाविक है। क्या आप जानते हैं
विराट कोहली ही नहीं बल्कि कई दिग्गज क्रिकेटर्स बाॅलीवुड हसीनाओं के हुस्न से क्लीन बोल्ड हुए हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर से लेकर सौरव गांगुली तक का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि बाॅलीवुड हसीनाओं के चक्कर में आने वाले क्रिकेटर्स के बारे में।
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी एक्ट्रेस और माॅडल शिल्पा शेट्टी से जुड़ा है। कहते हैं दोनों की नजदीकियों की वजह दोनों का मराठी होना था। दोनों का कल्चर भी सेम ही था। जिस वक्त दोनों के अफेयर के चर्चे थे, उस वक्त सचिन कुंवारे थे। हालांकि बाद में इस मामले को क्रिकेटर ने झूठा करार दे दिया था ।
सौरव गांगुली
क्या दोस्तों आपको सौरव गांगुली और नगमा की लव स्टोरी के बारे में पता है। दोनों पहली बार साल 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के वक्त मिले थे। जब दोनों पहली बार मिले थे तब गांगुली शादीशुदा थे। गांगुली के इस रिलेशनशिप का उनके परिवार पर बुरा असर पड़ने लगा और यही वजह थी कि वे नगमा से बहुत जल्द ही अलग हो गए थे। दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया था।
युवराज सिंह
धुआंधार क्रिकेटर युवराज सिंह का रिलेशन भी मोहब्बतें फिल्म की हिरोइन किम शर्मा संग चला था। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी बातें भी हुईं पर बात शादी तक पहुंचने से पहले ही दोनों अलग हो गए। दोनों ने साल 2007 में सहमति से रिलेशनशिप खत्म कर दिया था। बता दें कि युवराज का नाम दीपिका पादुकोण के साथ भी बाद में जुड़ा था।
ये भी पढ़ें- 4 महीने से चल रही थी कोहली को कप्तानी से हटाने की तैयारी, ये है वजह
ये भी पढ़ें- भारत के क्रिकेट इतिहास का बड़ा दिन आज, जानें क्या हुआ था इस दिन
अजय जडेजा
अजय जडेजा का खेल जितना शानदार रहा, वे दिखने में उतने ही हैंडसम लगते थे। एक समय था जब बाॅलीवुड की धक–धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी उनकी क्यूट सी स्माइल पर फिदा थीं। दोनों ने एक साथ एक मैगजीन के कवर के लिए शूट भी कराया था। हालांकि अजय का नाम जब मैच फिक्सिंग के मामले में फंसा तक दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और दोनों अलग हो गए।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features