Arresting: रेवाड़ी गैंगरेप के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी गैंगरेप मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। गैंगरेप के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी की पुष्टी रविवार सुबह हुई।


पुलिस ने इस मामले में आरोपी पंकज और मनीष को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस घटना का मास्टरमाइंड नीशू की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना का मुख्य आरोपी पंकज सेना का जवान है। आरोपी पंकज की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। वह कोटा में पोस्टेड था और छुट्टियों में घर आया था।

पंकज ने 2 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। इस मामले में बीते रविवार को पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में से एक नीशू को गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि 12 सितंबर को रेवाड़ी के नया गांव की 19 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था।

12 सितंबर को तीनों आरोपियों ने छात्रा को इस समय किडनैप कर लिया था जब वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया गया। गैंगरेप के बाद आरोपी पीडि़त छात्रा को महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर छोड़ कर चले गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेधावी छात्रा से रेप की साजिश आरोपी निशू ने रची थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com