सावन में इन पौधों से बढ़ाएं हरियाली, जीवन में आएंगी खुशियां

सावन का महीना आते ही हर तरफ हरा ही हरा दिखता है। बारिश की झड़ी लगी रहती है और गर्मी से निजात मिलती है। इस दौरान लोग काफी पौधों का रोपण करते हैं क्योंकि उनकी प्राकृतिक देखभाल हो पाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन के महीने में पेड़ लगाना काफी शुभ और पुण्य का काम बताया गया है। आप कोई भी पौधा लगाएं उससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा। कुछ विशेष पौधों को लगाने के बारे में भी जानकारी मिलती है जिससे जीवन में खुशियां आती हैं। महादेव को भी काफी खुशी मिलती है और पर्यावरण के लिए तो यह फायदेमंद है ही। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे, जिनसे लाभ होगा। 

इन पांच पौधों को रोपें

तुलसी : जैसा कि आपको पता है कि तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में कितना महत्व बताया गया है। यह हर कार्यों में शुभ है और इसको लगाने से घर में भी खुशहाली आती है। तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक बल्कि अध्यात्मिक और औषधीय कारणों से भी काफी अच्छा है। इसलिए सावन के माह में एक पौधा तुलसी का जरूर लगाएं और उसमें रोज दीपक भी जलाएं। इससे परिवार में कोई रोग नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें : सावन में यह दोष मिटाने का शुभ योग, जानिए तरीका

अनार : अनार के पौधे को लगाने का भी काफी अच्छा महत्व सावन में बताया गया है। इससे आपके घर में सकारात्मक माहौल बनता है और दूसरी गलत शक्तियों का हस होता है। लेकिन यह पौधा रात के समय लगाना चाहिए, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे।

केला: केला और उसका पौधा विष्णु जी को अतिप्रिय है। सावन के दौरान पड़ने वाली एकादशी में या फिर गुरुवार के दिन केले का पेड़ घर के आसपास लगा सकते हैं। याद रखें कि केले का पेड़ कभी घर के अंदर न लगाएं इसका काफी विपरीत असर देख सकते हैं क्योंकि यह घर में लगाने की मनाही है। आप केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गुरुवार को उसकी पूजा करें। इससे काफी हद तक वैवाहिक दिक्कतें समाप्त होंगी।

गूलर : वैसे तो गूलर का पौधा आगे चलकर पेड़ बन जाता है और यह काफी बड़ा होता है। लेकिन यह भी हरियाली और पर्यावरण के साथ सुख शांति के लिए अच्छा है। इसलिए सावन में गूलर का पौधा लगा सकते हैं।

शमी : शमी का पौधा छुईमुई की तरह होता है और इसकी पत्तियां काफी छोटी होती हैं। लेकिन इस पौधे को ग्रह शांति के लिए लगाना अच्छा है। महादेव और शनिदेव को यह पौधा अति प्रिय है। इसे आप घर के मुख्य द्वार के बायीं ओर लगा सकते हैं। इससे काफी हद तक शनि दोष भी कम होता है।

पीपल : पीपल के पौधे को हमेशा घर के बाहर, थोड़ी दूर पर और पार्क या मंदिर पर लगा सकते हैं। लेकिन घर के आसपास न लगाएं। इसे सड़क किनारे लगाना भी अच्छा है। वैसे यह घर में खुशहाली लाता है। इस पौधे को गुरुवार के दिन लगाएं। सावन के महीने में यह पौधा भी काफी अच्छा है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com