Big Breaking: अब योगी राज में अस्पताल में लूटी गयी महिला की असतम

लखनऊ: योगी की सरकार में महिलाओं के संबंधित अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश तो बहुत हो रही है, पर यह कोशिशें पूरी तरह रंग नहीं ला पा रही हैं। यूपी के गोण्डा जनपद में जिला अस्पताल में एक कुष्ठ रोग पीडि़त महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है।

महिला ने अस्पताल एक संविदा कर्मी पर ही बलात्कार का आरोप लगाया है। आज सुबह महिला की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त महिला का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है। वारदात को अंजाम देने वाला संविदा कर्मी फरार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कुष्ठ रोग से पीडि़त तीस साल महिला जिला अस्पताल के आईसोलेशन वॉर्ड में भर्ती थी। शुक्रवार देर रात अस्पताल के एक संविदा पर तैनात कर्मी ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आज सुबह महिला ने सुबह ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के आने पर घटना के बारे में जानकारी दी।

इसकी सूचना सीएमएस डॉ एस के श्रीवास्तव को दी गई। सीएमएस ने कोतवाली नगर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी संविदाकर्मी फरार हैं और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com