Big Breaking: एक साथ 11 लोगों के शव घर में लटकते मिली, इलाके में मची हड़कम्प!

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को एक सनसनीखेज घटना में सभी को हिला कर रख दिया। यहां के बुराड़ी के संत नगर इलाके में एक घर में 11 लोगों की लाश मिली है। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। पुलिस का कहना है कि शवों में बच्चे भी हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी शवों के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।


सभी के शव एक साथ घर के आंगन में लगे जाल से लटकते मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस परिवार का फर्नीचर और किराना की दुकान है। पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक शख्स की नजर इस परिवार के आंगन में गई। घर मेंं शवोंं को लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गये।

छानबीन के बाद पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों का कहना है कि ये पूरा परिवार मिलनसार थाण् शनिवार की रात को भी आसपास के लोगों ने इस परिवार के लोगों को देखा थाण् देखकर ऐसा कभी नहीं लग रहा था कि इस परिवार पर कोई मुश्किल है। पुलिस इस सनसनीखेज घटना को आत्महत्या मान रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल जायेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। सभी के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। इससे ऐसा प्रतीत होता है वे एक साथ सुसाइड करते वक्त न एक दूसरे को देखना चाहते हों और न ही एक दूसरे की आवाज सुनना चाहते हों। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुबह सात बजे के करीब लोगों की सूचना पर जब वह संत नगर के गली नंबर.2 स्थित इस घर में पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। कुछ शव घर की आंगन में लटके थे तो कुछ अंदर पंखे के सहारे लटके थे। वहीं इलाके के लोग इस सामूहिक मौत को तंत्रमंत्र से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं।

दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस इस परिवार के दूसरे लोगों की तलाश कर रही है और उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि 9 शव घर में जाल से लटके मिले, एक खिड़की से और एक महिला बेडरूम में जमीन पर मिली हैं। कुछ शवों के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com