Big News: सपा संरक्षक मुलायम सिंह को जान का खतरा: शिवपाल यादव!

इटावा: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह की जान के खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ गलत लोग नेताजी को बहका देते हैं। यहां जो भी साथ हैं उनके मन में बहुत अधिक तकलीफ है। जब गांधी जी की हत्या कर सकते हैं तो फिर मुलायम सिंह कहां बताइए। उनका इशारा मुलायम सिंह के ऊपर मंडरा रहे खतरे की ओर था।


इटावा में गांधी जयंती पर सेक्युलर मोर्चा की महात्मा गांधी यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह ने पचराहे यात्रा को रवाना करने से पहले इटावा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवपाल सिंह ने गांधी जी की तरह नेताजी पर हमले की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को कुछ लोग बहकाने में लगे हैं।

लेकिन उसके बावजूद नेता जी का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ और रहेगा। नेता जी मुलायम सिंह हमारे साथ हैं जिस दिन हम सम्मेलन करेंगे उस दिन नेता जी हमारे साथ मंच पर होंगे। हमारी लड़ाई नहीं होती तो भाजपा का एक भी विधायक इटावा से नहीं जीतता। यूपी में सेक्युलर मोर्चा की सरकार बनने पर मक्कार अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा।

उसकी सूची तैयार कर ली गई है। सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रदेश सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

निर्दोष और किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। इसको लेकर सेक्युलर मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगी। शिवपाल सिंह का कहना है कि जल्द ही चुनाव आयोग उनकी पार्टी को मान्यता देगा। उसके बाद वे पार्टी से प्रदेश की 79 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने दो दिन पहले कानपुर के गंगापुल पर भव्य स्वागत का जिक्र भी अपने भाषण में किया। शिवपाल बोले हमको नहीं मालूम था कि लोग इतना भी प्यार करते हैं। मोर्चा बनने के बाद पहली बार सेक्युलर मोर्चा ने गांधी यात्रा का आयोजन किया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com