BJP के अन्य राज्यों के नेता भी दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए उतरेंगे..

 
भारतीय जनता पार्टी के अन्य राज्यों के नेता भी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में प्रचार के उतरेंगे। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इसके साथ कई नाम भी सामने आए हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी राज्यों के नेता व कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली की गलियों में परिश्रम करेंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रबंधन के लिए प्रत्येक विधानसभा का प्रमुख बनाया गया है। इनकी देखरेख में वार्ड स्तर पर भी दूसरे राज्यों के कार्यकर्ता काम करेंगे। बूथ प्रबंधन व चुनाव प्रचार के काम को सही तरह से आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा, विधानसभा व वार्ड प्रमुख बनाए गए हैं। लोकसभा प्रमुख की जिम्मदारी दिल्ली के कार्यकर्ताओं को दी गई है, लेकिन विधानसभा की कमान पड़ोसी राज्यों के नेता संभालेंगे।

बीएल संतोष ने की अहम बैठक

इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्डों में भी बाहर के नेता तैनात किए जा रहे हैं। चुनावी जिम्मेदारी संभालने के लिए पड़ोसी राज्यों के नेता दिल्ली पहुंचने लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मंगलवार को इन नेताओं के साथ बैठक की। अगले एक-दो दिनों में सभी नेता अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

भाजपा के संगठनात्मक जिले- चुनाव प्रमुख

  • चांदनी चौक- सुमन गुप्ता
  • नई दिल्ली- सुशील उपाध्याय
  • दक्षिणी दिल्ली- अनिल गोयल
  • पश्चिमी दिल्ली- विवेक त्यागी
  • उत्तर पश्चिमी- संतोष तिवारी
  • पूर्वी दिल्ली- प्रसन्ना पिल्लई
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- माधव प्रसाद
गौरतलब है दिल्ली नगर निगम चुनाव 2024 के तहत आगामी 4 दिसंबर को 250 वार्ड पर मतदान होगा। वहीं, इसके तीन दिन बाद ही यानी 7 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। बता दें कि वर्ष 2007 से दिल्ली नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। इस बार आम आदमी पार्टी ने भाजपा को टक्कर देने की पूरी तैयारी की है। यहां पर बता दें कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने ही पूर्वांचल के वाटरों को देखते हुए उम्मीदवार उतारे हैं। इसके साथ दी भाजपा, AAP और कांग्रेस, तीनों ने स्थानीय नेताओं को अधिक प्राथमिकता दी है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com