Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, अब तक 7 की मौत, मची हड़कम्प!

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गयी। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर जबकि कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सिविल लाइन थाना क्षेत्र बदायूं के गांव रसूलपुर में शुक्रवार एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गईए जबकि कई घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने फिल्हाल 7 की पुष्टि की है। फैक्ट्री में आग लगने से जोरदार धमाका हुआए जिससे पूरा गांव दहल उठा। धमाका इतना जोरदार था कि गांव के लोगों में अफा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोग भागकर फैक्ट्री में पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था।

मरने वाले आसपास के रहने वाले बताए जाते हैं। जिस दुकान में धमाका हुआ उसी बिल्डिंग में पांच दुकानें और बनी थीं जो ढह गईं। गौरतलब है कि दीवाली नजदीक होने के कारण इन दिनों दुकान में पटाखों से भरा पड़ा थाए यह भी एक कारण था जिस वजह से इस घटना ने इतना बड़ा रूप ले लिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com