Bollywood: एक्टर नहीं कंटेंट राइटर बनना चाहते थे एक्टर रणवीर सिंह, आज है 34 वां बर्थडे!

मुम्बई: बॉलीवुड के डेशिंग एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। 6 जुलाई 1985 को रणवीर सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था। वैसे तो रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है लेकिन बॉलीवुड में कदम बिठाने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया।
खबरों के मुताबिक रणबीर अपना नाम भी बदलना चाहते थे क्योंकि उनका नाम रणबीर की तरह साउंड करता है लेकिन बाद में उन्होंने अपना ये फैसला बदल लिया।

रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अनिल कपूर के रिश्तेदार लगते हैं क्योंकि रणवीर के पिता और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई बहन हैं। रणवीर सिंह के लिए बॉलीवुड की राह बिल्कुल भी आसान नहीं रही है और उन्हें फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और इसके लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार भी करना पड़ा।

एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि वो अमेरिका में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने गए थे। पहले रणवीर कंटेंट राइटर बनना चाहते थे लेकिन पहली ही क्लास में उन्होंने फिल्म दीवार का डायलॉग बोला था जिसकी काफी तारीफ हुई थी। पहली क्लास में ही एक्टिंग की तारीफ मिलने से रणवीर सिंह काफी खुश थे और तभी उन्होंने हीरो बनने की ठान ली।

खबरों की मानें तो स्ट्रगल के दिनों में रणवीर ने एक एड एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया लेकिन वो तो एक्टिंग करना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने थिएटर जॉइन कर लिया। वहां उन्हें चाय पिलाना और सीटे लगाने का काम भी करना पड़ता था। थिएटर में एक्टिंग के साथ रणवीर फिल्मों में काम की भी तलाश कर रहे थे।

रणवीर सिंह का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है जिसमें अनुष्का शर्माए दीपिका पादुकोणए सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल है। बॉलीवुड में रणवीर सिंह को सबसे पहले आदित्य चोपड़ा ने ब्रेक दिया। साल 2010 में उनकी पहली फिल्म श्बैंड बाजा बारातश् आई जो सुपरहिट रही।

इससे पहले भी रणवीर को तीन फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे लेकिन उन्होंने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। बाद में रणवीर सिंह ने गोलियों की रासलीला रामलीलाश्, गुंडे, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्में दीं और नाम कमाया। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें रोहित शेट्टी की सिम्बा कबीर खान की 1983 द फिल्म और जोया अख्तर की गली ब्वॉय है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com